जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल ने अजगैविनाथ धाम में गंगा रिवर फ्रंट और कमरगंज जलाशय परियोजना का किया निरीक्षण, श्रावणी मेला से पहले कार्य पूरा करने का निर्देश

भागलपुर, सुल्तानगंज।अजगैविनाथ धाम के विकास से जुड़े दो महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट—गंगा रिवर फ्रंट और कमरगंज जलाशय—का शुक्रवार को जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल ने स्थल पर पहुंचकर विस्तृत निरीक्षण किया। यह दोनों परियोजनाएं स्थानीय विधायक प्रोफेसर ललित नारायण मंडल के ड्रीम प्रोजेक्ट माने जाते हैं।

निरीक्षण के दौरान स्थानीय विधायक ने प्रधान सचिव को परियोजना स्थल पर आ रहीं बाधाओं और तकनीकी दिक्कतों की जानकारी दी। प्रधान सचिव ने मौके पर ही अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए ताकि आगामी श्रावणी मेला से पहले गंगा रिवर फ्रंट को पूरी तरह तैयार किया जा सके।

संतोष कुमार मल ने मीडिया से बातचीत में बताया कि रिवर फ्रंट पर काम तेजी से चल रहा है और इसे समय सीमा के भीतर पूर्ण कर लिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कमरगंज पंचायत में गंगा नदी से पानी लिफ्ट कर बडूआ जलाशय में स्टोर किया जाएगा, जिससे आसपास के हजारों किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध हो सकेगा।

प्रधान सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि दोनों परियोजनाओं पर युद्धस्तर पर कार्य किया जाए और किसी भी प्रकार की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि जलाशय से किसानों को मिलने वाली सिंचाई सुविधा इलाके की कृषि अर्थव्यवस्था में बड़ा परिवर्तन लाएगी।

निरीक्षण के दौरान एसडीओ विकास कुमार, डीएसपी नवनीत कुमार, थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार, बीडीओ संजीव कुमार, सीओ रवि कुमार सहित कई विभागीय अधिकारी, पुलिस बल और महिला पुलिस बल मौजूद रहे।


 

  • Related Posts

    80 बरस के ‘शेर’ की शौर्यगाथा! पटना के प्रेमचंद रंगशाला में गूँजा “अधूरा सपना”; जब वीर कुँवर सिंह ने काट दी अपनी भुजा, रो पड़ा पूरा हॉल

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    पटना की हाईटेक लैब में हो रही ‘शक्ति’ की परीक्षा! 100 प्रोजेक्ट्स पास, अब धांधली पर लगेगी लगाम; जानें कैसे बन रहे बिहार के सरकारी भवन

    Share Add as a preferred…

    Continue reading