नाथनगर में मां काली पूजा की तैयारियां शुरू, समिति ने बैठक कर तय की कार्यक्रम रूपरेखा

भागलपुर, नाथनगर: नाथनगर सार्वजनिक पूजा समारोह समिति ने मां काली पूजा को भव्य और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए रविवार को बाबा मनसकामना नाथ मंदिर प्रांगण में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष पप्पू यादव ने की।

बैठक में आगामी काली पूजा को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया और पूजा कार्यक्रम की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया गया। तय कार्यक्रम के अनुसार, 20 अक्टूबर (सोमवार) की रात्रि में मां काली प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा किया जाएगा। इसके बाद 21 अक्टूबर (मंगलवार) को पूरे उत्साह और धूमधाम के साथ भव्य मेला का आयोजन होगा।

पूजा की समाप्ति के बाद 22 अक्टूबर (बुधवार) की संध्या 4 बजे मां काली प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा, जबकि नाथनगर की सबसे बड़ी बहवलपुर काली का विसर्जन 23 अक्टूबर को बायपास मार्ग होते हुए चंपानदी में किया जाएगा।

बैठक में पूजा की तैयारियों, साज-सज्जा, सुरक्षा व्यवस्था, विद्युत प्रबंधन, और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। समिति के सदस्यों ने सामूहिक सहयोग से पूजा को भव्य और सफल बनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर महामंत्री देवाशीष बनर्जी, संरक्षक भावेश यादव, मेढ़पति संजय कुमार यादव, अशोक राय, अजय कुमार सिंह, विजय चौधरी, अमरकांत मंडल, आर.के. लाल, लखन खटीक समेत सभी सदस्य मौजूद रहे और आयोजन की जिम्मेदारी को लेकर अपनी भूमिका सुनिश्चित की।


 

  • Related Posts

    समृद्धि यात्रा में जाने के लिए बस नहीं मिली तो जीविका दीदियों ने किया एनएच जाम, 20 मिनट तक रुका यातायात

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    राज्यसभा जाएंगे नीतीश कुमार, लेकिन JDU की शर्त—बिहार का नेतृत्व उन्हीं के हाथ में रहेगा

    Share Add as a preferred…

    Continue reading