बगहा में इंसानियत शर्मसार! 6 साल की मासूम के साथ दरिंदगी; रात भर खेत में खून से लथपथ तड़पती रही बच्ची, आरोपी फरार

बगहा | 10 मार्च, 2026 : बिहार के बगहा जिले से एक ऐसी हृदयविदारक घटना सामने आई है जिसने पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया है। एक मासूम बच्ची, जिसकी उम्र खेलने-कूदने की थी, वह एक दरिंदे की हवस का शिकार बन गई। सोमवार की सुबह जब गांव के लोग खेतों की ओर निकले, तो वहां का मंजर देखकर उनकी रूह कांप उठी। 6 साल की बच्ची खून से लथपथ और बेहोशी की हालत में पड़ी थी।

[वारदात का खौफनाक ब्योरा] – बहला-फुसलाकर ले गया ‘रिश्तेदार’

​घटना रविवार शाम की है। आरोपी युवक, जो गांव में अपने एक रिश्तेदार के घर आया हुआ था, उसने अपनी पहचान का गलत फायदा उठाया।

  • साजिश: शाम के वक्त जब बच्ची खेल रही थी, आरोपी ने उसे बहला-फुसलाकर गांव के बाहर एक सुनसान इलाके में ले गया।
  • गायब हुई मासूम: जब देर रात तक बच्ची घर नहीं लौटी, तो परिजनों में कोहराम मच गया। पूरी रात ग्रामीण और परिजन टॉर्च लेकर ढूंढते रहे, लेकिन बच्ची का कहीं पता नहीं चला।

[दर्दनाक सुबह] – बेहोशी की हालत में मिली बच्ची

​सोमवार सुबह जब ग्रामीणों ने खेत में बच्ची को देखा, तो वह पूरी तरह बेसुध थी। होश आने पर मासूम ने अपनी मां को जो आपबीती सुनाई, उसे सुनकर हर किसी की आंखें नम हो गईं। आरोपी मासूम को गंभीर हालत में उसी सुनसान खेत में छोड़कर फरार हो गया था।

[पुलिस एक्शन] – जीएमसीएच बेतिया रेफर, एसआईटी गठित

​सूचना मिलते ही बगहा पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। बगहा एसपी रामानंद कौशल और थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुँचे।

वर्तमान स्थिति:

  • मेडिकल जांच: बच्ची को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज और फॉरेंसिक जांच के लिए जीएमसीएच (GMCH) बेतिया भेज दिया गया है।
  • छापेमारी: एसपी ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम (SIT) का गठन किया है। पुलिस आरोपी के ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है।
  • ये भी पढ़े..

    ज्ञान बिंदु कोचिंग के संचालक रौशन आनंद को मिली जमानत, भाई प्रिंस यादव की संदिग्ध मौत के बीच सहरसा पहुंचेंगे अंतिम संस्कार में

    Share Add as a preferred…

    WAVES Doc Bazaar 2026 में 12 डॉक्यूमेंट्री प्रोजेक्ट्स का चयन, NFDC देगा तीन उत्कृष्ट परियोजनाओं को विशेष नकद अनुदान

    Share Add as a preferred…