औरंगाबाद में बोले प्रशांत किशोर – “बिहार के लोग मोदी-राहुल की लड़ाई में नहीं पड़ना चाहते, हमें चाहिए रोजगार और पलायन से मुक्ति”

औरंगाबाद, 28 अगस्त 2025।जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने आज औरंगाबाद में बिहार बदलाव जनसभा को संबोधित करते हुए राज्य सरकार और इंडी गठबंधन पर कड़ा प्रहार किया।

पीके ने हाल में बिहार सरकार के मंत्रियों पर हो रहे विरोध और हमलों को लेकर कहा – “यह जनता का आक्रोश है। जिन लोगों ने पांच साल तक जनता को लूटा, पटना की सड़कों पर बच्चों को पिटवाया, आज वही जनता इन्हें दौड़ा रही है। इसका जन सुराज से कोई लेना-देना नहीं है।”

महागठबंधन के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा प्रयोग पर उन्होंने कहा – “राहुल गांधी आकर मोदी को गाली देते हैं, मोदी आकर राहुल गांधी को गाली देते हैं। लेकिन बिहार के लोग इनकी लड़ाई में नहीं पड़ना चाहते। हम यह जानना चाहते हैं कि बिहार के बच्चों को रोजगार कब मिलेगा और पलायन कब खत्म होगा।”

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के बिहार आने पर भी पीके ने निशाना साधा। उन्होंने कहा – “जिन राज्यों में बिहार के बच्चों को गाली दी गई और मारा गया, वही नेता अब वोट मांगने बिहार आ रहे हैं। यह दिखाता है कि इंडी गठबंधन की नजर में बिहार की क्या इज्जत है। मैं बिहार के युवाओं से अपील करता हूं कि ऐसे नेताओं का बहिष्कार होना चाहिए।”


 

  • ये भी पढ़े..

    जीविका में 2,446 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र, मुख्यमंत्री बोले- हर गरीब परिवार तक रोजगार और सशक्तिकरण पहुंचाना लक्ष्य

    Share Add as a preferred…

    PM आवास के बाहर विपक्ष का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, राहुल गांधी बोले– ‘स्टूडेंट्स के खून का हिसाब चाहिए’

    Share Add as a preferred…