प्रधानमंत्री को गाली देने का ख़ामियाज़ा भुगतने के लिए तैयार रहे कांग्रेस, राजद और इंडी गठबंधन – शाहनवाज़

पटना, 28 अगस्त 2025।भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज़ हुसैन ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को माँ-बहन की गाली देना नीचता की पराकाष्ठा है, जिसे न भाजपा और न ही देश स्वीकार करेगा।

शाहनवाज़ हुसैन ने कहा कि “ऐसी भाषा का इस्तेमाल करने वाले विपक्षी दलों को बिहार की जनता करारा जवाब देगी और पूरे देश में इन्हें सबक सिखाया जाएगा। प्रधानमंत्री की स्वर्गीय माताजी के लिए अपशब्दों का प्रयोग असंवेदनशील और शर्मनाक है।”

भाजपा प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि इंडी गठबंधन विकृत मानसिकता से भरा हुआ है और नफ़रत में कांग्रेस, राजद व सहयोगी दलों के नेताओं ने सारी मर्यादाएँ लांघ दी हैं। उन्होंने कहा कि दरभंगा की सभा में जिस स्तर की अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया, उससे देश स्तब्ध है।

शाहनवाज़ हुसैन ने कहा कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव लगातार प्रधानमंत्री के खिलाफ नफ़रत फैलाने का काम कर रहे हैं। “प्रधानमंत्री की माताजी के सम्मान पर चोट केवल मोदी जी का ही नहीं बल्कि करोड़ों समर्थकों का अपमान है। इसका जवाब जनता ज़रूर देगी।”


 

  • ये भी पढ़े..

    बिहार विधानसभा में सात विधेयकों पर चर्चा से लेकर TRE-4 भर्ती तक, मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में क्या-क्या हुआ?

    Share Add as a preferred…

    बिहार में जमीन की दाखिल-खारिज अब होगी महंगी, विधानसभा से विधेयक पास होने के बाद 200 रुपये शुल्क का प्रावधान

    Share Add as a preferred…