पुलिसकर्मियों की छुट्टी पर 10 से 18 मार्च तक रोक

पटना। बिहार में होली को लेकर पुलिसकर्मियों की छुट्टी पर 10 से 18 मार्च तक रोक रहेगी। बिहार पुलिस मुख्यालय ने होली के दौरान होने वाली विधि व्यवस्था की समस्या को देखते हुए पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को छुट्टी लेने पर यह रोक लगायी है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस मुख्यालय के विधि-व्यवस्था प्रभाग ने सभी डीजी, एडीजी और सभी क्षेत्रीय आईजी-डीआईजी को पत्र लिखा है। इसमें कहा गया है कि 12/13 मार्च को होलिका दहन और 14/15 मार्च को पूरे राज्य में होली का पर्व मनाया जाना है। इस अवसर पर विधि-व्यवस्था एवं सांप्रदायिक सदभाव बनाए रखने के लिए सभी प्रकार के अवकाश (विशेष अवकाश को छोड़कर) 10 से 18 मार्च तक बंद किया जाता है।

  • ये भी पढ़े..

    असम विमान हादसे पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जताया शोक, कहा- राष्ट्र वीर वायुयोद्धाओं के सर्वोच्च बलिदान को हमेशा याद रखेगा

    Share Add as a preferred…

    बापू टावर में ‘प्रश्न के रूप में म्यूजियम’ पर विशेष व्याख्यान, संग्रहालयों को संवाद और सामाजिक विमर्श का केंद्र बनाने पर जोर

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *