नए साल पर मुंबई को उड़ाने की धमकी पुलिस को मिली, अलर्ट मोड पर आया प्रशासन

नया साल आने वाला है और बड़े शहरों में नए साल के जश्न को लेकर तैयारियां हो चुकी हैं। अब पूरा शहर पुराने साल को अलविदा और नए साल का स्वागत करने के लिए तैयार है। ऐसे में पुलिस ने भी सुरक्षा व्यवस्था टाइट कर दी है। मुंबई में भी नए साल के जश्न को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। लेकिन नए साल के जश्न के बीच ही मुंबई पुलिस को एक धमकी भरा कॉल आया है जिसमें पुलिस को धमकी मिली है कि नए साल पर मुंबई शहर में धमाके होंगे। इस कॉल के बाद पुलिस कॉलर का पता लगाने में जुटी हुई है।

अलर्ट मोड पर पुलिस

कॉल आने के बाद से मुंबई पुलिस ने सभी पुलिस स्टेशनों और क्राइम यूनिट्स को अलर्ट मोड पर कर दिया है। मुंबई पुलिस ने बताया कि बीते शनिवार को शाम 6 बजे धमकी भरा कॉल आया था। जिसके बाद पुलिस ने कई जगहों पर छानबीन की लेकिन अभी तक कोई भी सबूत हाथ नहीं लगा है। फिलहाल पुलिस ये पता लगाने की कोशिश में जुटी हुई है कि ये कॉल किसने और क्यों किया था।

इससे पहले भी मिल चुकी हैं धमकियां

ये पहली बार नहीं है जब पुलिस को मुंबई को उड़ाने की धमकी मिली है। इससे पहले भी मुंबई पुलिस को कई धमकी भरे कॉल्स आ चुके हैं। लेकिन बाद में ये सभी कॉल फर्जी साबित होते हैं। जिन्हें सिर्फ मुंबई पुलिस को डराने और धमकाने के लिए किया जाता है। साल 2022 में मुंबई पुलिस को मुकेश अंबानी का घर उड़ाने की धमकी मिली थी। इस साल भी एक शख्स ने मुंबई पुलिस को उनके ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर धमकी दिया था कि वह मुंबई में धमाका करने जा रहा है।

  • ये भी पढ़े..

    मछली उत्पादन को मिलेगी नई उड़ान: बिहार सरकार बनाएगी जलकृषि आधारभूत संरचना विकास निगम

    Share Add as a preferred…

    जीविका के 2,446 नवनियुक्त कर्मियों को मिला नियुक्ति पत्र, मंत्री बोले- महिला रोजगार योजना लागू करने वाला पहला राज्य है बिहार

    Share Add as a preferred…