पटना में बदमाशों के साथ पुलिस का एनकाउंटर, कंकड़बाग में फायरिंग करके घर में छिपे बदमाश

राजधानी पटना के पॉश इलाके में दिनदहाड़े फायरिंग से दहशत मच गई। कंकड़बाग के रामलखन पथ पर अपराधियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ से हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि अपराधी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए घर में छूपे हुए है।

सदर डीएसपी समेत कई थानों की पुलिस मौके पर मौजूद है और अपराधियों की घेराबंदी कर दी। मिली जानकारी के अनुसार कंकड़बाग के रामलखन पथ स्थित पीसी कॉलोनी में दिनदहाड़े फायरिंग की दहशत मच गई। पुलिस ने अपराधियों को सरेंडर करने को कहा था अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, इसके बाद पुलिस जवाबी कार्रवाई कर रही है।

बताया जा रहा है कि तीन-चार बदमाश घर में छिपे हुए हैं। वे जिस घर में छिपे हैं वो किसी उपेंद्र सिंह नाम के शख्स का है। मौके पर STF की टीम भी पहुंची है। चार थानों की पुलिस ने घर को चारो तरफ से घेर लिया है। माइक के जरिए पुलिस टीम बदमाशों को सरेंडर करने की अपील कर रहे हैं।

  • ये भी पढ़े..

    सीवान के उत्पाद निरीक्षक पर आय से अधिक संपत्ति का मामला, पटना, मुंगेर और सीवान समेत पांच ठिकानों पर EOU की बड़ी कार्रवाई

    Share Add as a preferred…

    मुजफ्फरपुर में घर छोड़कर प्रेम विवाह करने वाली युवती का वीडियो वायरल, बोली- अपनी मर्जी से की शादी, हमें परेशान न करें

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *