बिहार में शिक्षा क्रांति, प्रदेश में खुलेंगे 836 पीएम श्री स्कूल, जानिए क्या है पूरा प्लान?

बिहार में शिक्षा के स्तर को और ऊंचा उठाने के लिए शिक्षा विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। प्रदेश के 836 माध्यमिक-उच्च माध्यमिक विद्यालयों को प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया (पीएम श्री) विद्यालय योजना के तहत चयनित किया गया है। इन स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2025-26 से कक्षा 6 से 12 तक की पढ़ाई होगी, जिससे छात्रों को एक ही शिक्षण और प्रशासनिक इकाई में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी।

इन विद्यालयों में पास के मध्य विद्यालयों (कक्षा 6 से 8) के छात्रों और शिक्षकों का विलय किया जाएगा। शिक्षा विभाग ने जिला शिक्षा पदाधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।

बिहार में शिक्षा क्रांति, प्रदेश में खुलेंगे 836 पीएम श्री स्कूल, जानिए क्या है पूरा प्लान?

पीएम श्री विद्यालयों की विशेषताएं:

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत उन्नत शिक्षण प्रणाली

राज्य व केंद्र सरकार की विशेष आर्थिक सहायता

कौशल विकास के लिए आधुनिक सुविधाएं

आदर्श विद्यालय के रूप में विकसित कर अन्य स्कूलों को सहयोग

बिहार में शिक्षा क्रांति, प्रदेश में खुलेंगे 836 पीएम श्री स्कूल, जानिए क्या है पूरा प्लान?

क्या है पीएम श्री विद्यालय

पीएम श्री विद्यालय, भारत सरकार की एक केंद्र प्रायोजित योजना है। इसका मकसद बेहतर विद्यालय की स्थापना करना है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत यह फैसला लिया गया है। इन विद्यालयों को भारत सरकार और राज्य सरकार की ओर से विशेष मदद भी की जाएगी ताकि ये सभी एक आदर्श प्रस्तुत कर सकें। बच्चों को पठन-पाठन के लिए बेहतर माहौल तैयार किए जाएंगे। बच्चों के कौशल विकास को लेकर भी आवश्यक सुविधाएं इन विद्यालयों में बहाल की जाएंगी। ये स्कूल अपने नजदीक के अन्य विद्यालयों को भी हर तरह से सहयोग करेंगे।

इस बदलाव से शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार और छात्रों को बेहतर संसाधन उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है।

  • ये भी पढ़े..

    सीवान के उत्पाद निरीक्षक पर आय से अधिक संपत्ति का मामला, पटना, मुंगेर और सीवान समेत पांच ठिकानों पर EOU की बड़ी कार्रवाई

    Share Add as a preferred…

    मुजफ्फरपुर में घर छोड़कर प्रेम विवाह करने वाली युवती का वीडियो वायरल, बोली- अपनी मर्जी से की शादी, हमें परेशान न करें

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *