भागलपुर में गांजा तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, दो थाना क्षेत्रों से 4 आरोपी गिरफ्तार

भागलपुर।शहर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत विश्वविद्यालय और बबरगंज थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दोनों थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर चार आरोपियों को गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया है।

यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र से तीन गिरफ्तार

विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के परबत्ती मोहल्ला में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने

  • प्रमोद चौधरी (पीके चिकन हाउस संचालक)
  • मन्नू कुमार
  • निरंजन चौधरी
    को गांजा के साथ गिरफ्तार किया।

थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि आरोपियों के पास से 490.92 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। गांजा को प्लास्टिक की छोटी-छोटी पुड़ियों में पैक किया गया था, जिससे यह साफ है कि इसकी बिक्री की जा रही थी।

बबरगंज से महिला तस्कर पकड़ी गई

वहीं, बबरगंज थाना पुलिस ने भी एक महिला को गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। महिला के पास से भी नशीला पदार्थ बरामद किया गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

गिरोह तक पहुंचने की कोशिश

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और उनके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। जल्द ही इस गिरोह के अन्य सदस्यों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने साफ किया है कि नशे के कारोबार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और लगातार छापेमारी जारी रहेगी।

  • Related Posts

    मुजफ्फरपुर: पुलिस और बदमाशों के बीच भीषण मुठभेड़; ASI को गोली मारने वाले कुख्यात पप्पू साहनी का ‘एनकाउंटर’, दोनों अस्पताल में भर्ती

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    मुजफ्फरपुर में ‘घूसखोर’ अफसर पर निगरानी का शिकंजा; 50 हजार लेते रंगे हाथ धराए कृषि पदाधिकारी और ड्राइवर, खाद दुकानदार को कर रहे थे ब्लैकमेल

    Share Add as a preferred…

    Continue reading