बीपी मंडल इंजीनियरिंग कॉलेज में सनसनी, गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा का शव फंदे से लटका मिला

सिंहेश्वर (मधेपुरा)।बीपी मंडल इंजीनियरिंग कॉलेज में सोमवार की शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब गर्ल्स हॉस्टल के एक कमरे में सिविल इंजीनियरिंग की छात्रा का शव फंदे से लटका मिला। घटना के बाद पूरे कैंपस में अफरा-तफरी मच गई और छात्र आक्रोशित हो उठे।

मृतका सिविल इंजीनियरिंग सेकेंड ईयर (थर्ड सेमेस्टर) की छात्रा थी और मूल रूप से मुजफ्फरपुर की रहने वाली बताई जा रही है। हॉस्टल के कमरे से उसके लटकते शव की जानकारी मिलते ही अन्य छात्राएं सन्न रह गईं और तुरंत कॉलेज प्रशासन को सूचना दी गई।

देर रात तक डटे रहे अधिकारी

सूचना मिलते ही एसडीएम संतोष कुमार, एएसपी प्रवेन्द्र भारती समेत जिला प्रशासन और पुलिस के कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। हालात बिगड़ते देख सिंहेश्वर और सदर थाना की पुलिस को भी बुलाया गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी जांच के लिए कैंपस बुलाया गया।

परिजनों के आने तक पोस्टमार्टम से इनकार

घटना से आक्रोशित छात्रों ने मांग की कि परिजनों के आने से पहले शव को पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेजा जाए। देर रात तक छात्र कैंपस में डटे रहे और कॉलेज प्रशासन से जवाब मांगते रहे।

पुलिस बोली—आत्महत्या का मामला

एसपी संदीप सिंह ने बताया कि शुरुआती तौर पर यह आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है, लेकिन सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि छात्रा के परिजनों के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल छात्रा के आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने कहा है कि मोबाइल, कमरे की स्थिति और छात्रा के हालिया व्यवहार से जुड़े सभी बिंदुओं की जांच की जा रही है।

घटना के बाद से पूरे कॉलेज परिसर में मातम और तनाव का माहौल है।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार में एक करोड़ नए राशन कार्ड बनाने की तैयारी, मुख्यमंत्री ने दिए बड़े निर्देश, PDS व्यवस्था होगी और मजबूत

    Share Add as a preferred…

    बांकीपुर उपचुनाव को लेकर प्रशांत किशोर का बड़ा दावा, बोले- जनता बदलाव का मन बना चुकी है, भाजपा की हार तय

    Share Add as a preferred…