‘छठ पूजा के गीतों को देशभर में पहुंचाएंगे पीएम मोदी’ – बिहार दौरे के दौरान इमोशनल पोस्ट

समस्तीपुर: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राज्य दौरा आज से शुरू हो गया है। पीएम मोदी की चुनावी रैलियों का शेड्यूल तय है और इसकी शुरुआत उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी नेता कर्पूरी ठाकुर की धरती समस्तीपुर से की।


छठ पूजा और चुनावी माहौल

इस बार बिहार में छठ महापर्व बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। इसी अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर एक इमोशनल पोस्ट साझा किया।

पीएम मोदी ने लिखा:

“प्रकृति और संस्कृति को समर्पित महापर्व छठ आने वाला है। बिहार सहित देशभर में श्रद्धालु पूरे भक्ति-भाव से इसकी तैयारियों में जुट चुके हैं। छठी मइया के गीत इस पावन अवसर की भव्यता और दिव्यता को और बढ़ाने वाले होते हैं। आपसे आग्रह है कि आप भी छठ पूजा से जुड़े गीत मेरे साथ शेयर करें। मैं अगले कुछ दिनों तक इन्हें सभी देशवासियों के साथ साझा करूंगा।”


यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम

प्रधानमंत्री ने कहा कि इस वर्ष बिहार, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के लिए सैकड़ों पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। इसके अलावा कई राज्यों से एसी बसों का परिचालन भी जारी है, ताकि लोग अपने घरों में छठ पूजा के लिए समय पर पहुंच सकें।


समस्तीपुर और बेगूसराय में रैलियां

आज पीएम मोदी समस्तीपुर और बेगूसराय जिलों में दो चुनावी सभाओं को संबोधित कर रहे हैं। समस्तीपुर के कर्पूरी ग्राम में उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उनके परिजनों से मुलाकात की।

उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया:

“आज समस्तीपुर में मुझे श्रद्धांजलि अर्पित करने का सौभाग्य प्राप्त होगा। दोपहर करीब 12:15 बजे कर्पूरी जी के परिवारजनों से संवाद का अवसर मिलेगा। इसके बाद दोपहर 2 बजे बेगूसराय की जनसभा में अपने भाई-बहनों का आशीर्वाद प्राप्त करूंगा।”


भविष्य की तैयारी और जनता का उत्साह

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बिहार की जनता का जोश और उत्साह इस बात का संकेत है कि आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा-एनडीए को प्रचंड जीत मिलने जा रही है।


 

ये भी पढ़े..

असम विमान हादसे पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जताया शोक, कहा- राष्ट्र वीर वायुयोद्धाओं के सर्वोच्च बलिदान को हमेशा याद रखेगा

Share Add as a preferred…

बापू टावर में ‘प्रश्न के रूप में म्यूजियम’ पर विशेष व्याख्यान, संग्रहालयों को संवाद और सामाजिक विमर्श का केंद्र बनाने पर जोर

Share Add as a preferred…