‘2% वाला डिप्टी CM, 13% वाला CM, 18% वाला दरी बिछावन मंत्री’ – AIMIM भड़की, मुकेश सहनी को डिप्टी CM घोषित करने पर विवाद

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले विपक्षी महागठबंधन ने बड़ा फैसला लिया। राजद नेता तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री उम्मीदवार और VIP अध्यक्ष मुकेश सहनी को उप मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित किया गया है।


AIMIM का तीखा रिएक्शन

इस पर असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM ने सोशल मीडिया पर तीखा तंज कसा। उत्तर प्रदेश AIMIM अध्यक्ष शौकत अली ने एआई से बनाई गई तस्वीर साझा करते हुए लिखा

“अगर 2% वाला उपमुख्यमंत्री बनेगा और 13% वाला मुख्यमंत्री, तो 18% वाला क्या दरी बिछावन मंत्री बनेगा?”

उन्होंने आगे कहा:

“जब हम कुछ कहेंगे तो कहेंगे, अब्दुल तू चुप बैठ, वरना बीजेपी आ जाएगी।”

‘2% वाला डिप्टी CM, 13% वाला CM, 18% वाला दरी बिछावन मंत्री’ – AIMIM भड़की, मुकेश सहनी को डिप्टी CM घोषित करने पर विवाद


मुस्लिम प्रतिनिधित्व पर उठे सवाल

AIMIM ने बिहार में मुस्लिम प्रतिनिधित्व को लेकर भी सवाल उठाया। राज्य में मुस्लिम आबादी 17.7% है, जबकि 11 सीटों पर उनकी हिस्सेदारी 40% तक है। इसके अलावा 47 विधानसभा सीटें ऐसी हैं जहां मुस्लिम मतदाता निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं।


महागठबंधन का निर्णय

महागठबंधन ने पटना के होटल मौर्या में आयोजित संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद का औपचारिक उम्मीदवार और मुकेश सहनी को उप मुख्यमंत्री घोषित किया। इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत भी मौजूद रहे।


 

ये भी पढ़े..

असम विमान हादसे पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जताया शोक, कहा- राष्ट्र वीर वायुयोद्धाओं के सर्वोच्च बलिदान को हमेशा याद रखेगा

Share Add as a preferred…

बापू टावर में ‘प्रश्न के रूप में म्यूजियम’ पर विशेष व्याख्यान, संग्रहालयों को संवाद और सामाजिक विमर्श का केंद्र बनाने पर जोर

Share Add as a preferred…