
PM की 2 तो गृह मंत्री की 3 चुनावी रैलियां, NDA ने झोंकी पूरी ताकत
बिहार विधानसभा चुनाव में दूसरे चरण के मतदान से पहले एनडीए का चुनावी अभियान चरम पर पहुंच गया है। कल यानी 6 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह एक बार फिर बिहार दौरे पर आ रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल दो बड़ी जनसभाएं करेंगे, वहीं अमित शाह की तीन रैलियां निर्धारित हैं। एनडीए इस चरण में प्रदेशभर में पूरी ताकत के साथ माहौल बनाने में जुटा है।
मोदी की दो रैलियां, शाह की तीन सभाएं
चुनावी शेड्यूल के अनुसार:
✅ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- पहली सभा — अररिया
- दूसरी सभा — भागलपुर
✅ गृह मंत्री अमित शाह
- पहली सभा — बगहा व बेतिया
- दूसरी सभा — मोतिहारी
- तीसरी सभा — मधुबनी
एनडीए इस चरण में अपनी चुनावी बढ़त बनाए रखने के लिए बड़े नेताओं को लगातार मैदान में उतार रहा है।
आज भी नेताओं का मैराथन प्रचार
इससे पहले आज यानी 5 नवंबर को भी भाजपा के कई दिग्गज नेताओं ने जबरदस्त चुनावी कैंपेन किया।
- जेपी नड्डा — 2 रैलियां
- रक्षामंत्री राजनाथ सिंह — जनसभा
- सीएम योगी आदित्यनाथ — 2 रैलियां
इसके अलावा कई केंद्रीय और राज्यस्तरीय नेताओं ने भी मैदान संभाला
पहले चरण की वोटिंग कल
पहले चरण के लिए प्रचार थम चुका है और अब कल यानी 6 नवंबर को मतदान होगा। प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
एनडीए के इस आक्रामक प्रचार अभियान का असर वोटिंग पर कितना पड़ेगा, यह आने वाले दिनों में साफ होगा।


