
6 नवंबर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान
बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग कल यानी 6 नवंबर को होगी। सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान जारी रहेगा। चुनाव आयोग की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई है और पोलिंग पार्टियों की तैनाती भी हो चुकी है।
पहले चरण में कई वीवीआईपी भी अपने-अपने बूथों पर जाकर लोकतांत्रिक अधिकार का उपयोग करेंगे।
राज्यपाल, CM और लालू परिवार कहां डालेंगे वोट
- राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान — गवर्नर हाउस, पटना
- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार — बख्तियारपुर
- लालू प्रसाद यादव और परिवार — वेटनरी कॉलेज, पटना
- रविशंकर प्रसाद — किदवईपुरी, पटना
CM नीतीश हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे बख्तियारपुर
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बख्तियारपुर स्थित मंजू सिन्हा प्रोजेक्ट गर्ल्स स्कूल भवन के बूथ संख्या 287 पर वोट डालेंगे।
- मतदाता सूची में नीतीश कुमार का क्रमांक 433 है
- उनके बड़े भाई वैद्य सतीश कुमार (क्रमांक 218), भाभी गीता देवी (क्रमांक 219)
- उनके परिवार के अन्य दो सदस्य भी सूची में दर्ज
सीएम इस बार हवाई मार्ग से मतदान के लिए पहुंचेंगे। गांव में रवाईच ठाकुर बाड़ी के पास हेलीपैड बनाया जा रहा है। मतदान के बाद वे अंतिम चरण के चुनाव प्रचार के लिए रवाना होंगे।
पटना में तैयारियां पूरी, EVM एएन कॉलेज में सुरक्षित
पटना जिले में पहले चरण की वोटिंग को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं।
- सभी 14 विधानसभा क्षेत्र की ईवीएम और चुनावी सामग्री एएन कॉलेज से भेजी जाएगी
- 11 नवंबर को यहीं पर वोटों की गिनती होगी
- सुरक्षा बलों की तैनाती और सख्त निगरानी
- सभी मतदान कर्मियों को आयोग ने दिशा-निर्देश जारी किए
प्रशासन मॉनिटरिंग कर रहा है ताकि मतदान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो सके।
कल लाखों मतदाता लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सा लेकर अपने प्रतिनिधि चुनेंगे


