बाराचट्टी में हम प्रत्याशी ज्योति मांझी पर हमला, गंभीर घायल – मगध मेडिकल रेफर

गया (बिहार): बिहार विधानसभा चुनाव के बीच गया जिले के बाराचट्टी से बड़ी खबर सामने आई है। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की समधन और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) की प्रत्याशी एवं वर्तमान विधायक ज्योति देवी पर बुधवार को चुनाव प्रचार के दौरान हमला किया गया। घटना सुलेबट्टा फ्लाईओवर के पास की है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विधायक ज्योति देवी अपने काफिले के साथ भलुआ की ओर से लौट रही थीं तभी कुछ असामाजिक तत्वों ने अचानक ईंट फेंककर हमला कर दिया। ईंट सीधे उनके सीने पर लगी, जिससे वह घायल हो गईं। हमले के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घटना के तुरंत बाद सुरक्षा कर्मियों और समर्थकों ने उन्हें बाराचट्टी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी स्थिति को गंभीर देखते हुए उन्हें मगध मेडिकल कॉलेज, गया रेफर कर दिया गया।

‘हमलावरों को किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ेंगे’ – DSP

सूचना मिलते ही डीएसपी अजय प्रसाद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि हमलावरों की पहचान की जा रही है, किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने मोबाइल नंबरों का सीडीआर खंगालना शुरू कर दिया है और कुछ संदिग्ध नंबर सामने आए हैं।

CCTV और मोबाइल लोकेशन खंगाल रही पुलिस

पुलिस सूत्रों का कहना है कि हमलावरों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और मोबाइल लोकेशन की जांच की जा रही है। स्थानीय ग्रामीणों व व्यवसायियों ने हमले की कड़ी निंदा की है। समर्थकों में घटना को लेकर भारी आक्रोश है।

चुनाव से पहले तनावपूर्ण हालात

11 नवंबर को बाराचट्टी विधानसभा क्षेत्र में दूसरे चरण का मतदान होना है। ज्योति देवी बिहार सरकार के मंत्री संतोष कुमार सुमन की सास भी हैं। घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

WhatsApp Channel VOB का चैनल JOIN करें
  • Related Posts

    सिवान में रंगदारी का सनसनीखेज मामला, सांसद और विधायक को मिली जान से मारने की धमकी

    Continue reading