PM मोदी की बीकानेर से पाकिस्तान को दो टूक चेतावनी: अब बात सिर्फ POK की होगी, आतंक की हर हरकत की चुकानी होगी कीमत

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली जनसभा में मोदी का कड़ा संदेश – अब भारत चुप नहीं बैठेगा, आतंक को मिलेगा मुंहतोड़ जवाब

राजस्थान, बीकानेर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीकानेर से अपनी जनसभा में आतंकवाद और पाकिस्तान को लेकर जो स्पष्ट और सख्त संदेश दिया है, उसने देशवासियों में आत्मविश्वास तो भरा ही है, साथ ही सीमा पार बैठे आतंकी आकाओं को भी चिंता में डाल दिया है।

‘बात अब सिर्फ POK की होगी’
प्रधानमंत्री मोदी ने साफ कहा कि अब भारत और पाकिस्तान के बीच बातचीत का कोई सवाल ही नहीं उठता। अगर कोई बात होगी, तो वह सिर्फ पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (POK) को लेकर होगी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को हर आतंकी हमले की भारी कीमत चुकानी पड़ेगी, चाहे वह उसकी सेना हो या अर्थव्यवस्था।

‘मोदी की नसों में अब लहू नहीं, गरम सिंदूर बह रहा है’
22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि 22 मिनट में ही 9 आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया गया। यह सिर्फ जवाबी कार्रवाई नहीं, बल्कि नए भारत की नीति है। उन्होंने कहा कि मोदी का दिमाग भले शांत हो, लेकिन नसों में अब लहू नहीं, गरम सिंदूर बह रहा है।

आतंक के खिलाफ नई रणनीति के 3 सूत्र
प्रधानमंत्री ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने भारत की नई नीति को तय कर दिया है:

  1. भारत पर हमला हुआ तो जवाब ज़रूर मिलेगा – कब, कैसे, कहां – ये हम तय करेंगे।
  2. एटम बम की गीदड़ भभकी अब काम नहीं आने वाली।
  3. पाकिस्तान का स्टेट और नॉन-स्टेट एक्टर वाला खेल अब नहीं चलेगा – दोनों को एक ही समझा जाएगा।

पाकिस्तान को नहीं मिलेगा भारत का पानी
पीएम मोदी ने दोहराया कि पाकिस्तान को भारत का हक का पानी नहीं मिलेगा। कोई ताकत इसे रोक नहीं सकती। उन्होंने ये भी साफ किया कि अब पाकिस्तान से न व्यापार होगा, न वार्ता

कूटनीतिक मोर्चे पर भी भारत का वार
भारत सिर्फ सीमा पर नहीं, दुनिया के मंच पर भी पाकिस्तान को बेनकाब कर रहा है। सात दलों के प्रतिनिधिमंडल को 33 देशों में भेजा गया है, ताकि वहां पाकिस्तान के असली चेहरे को उजागर किया जा सके।

‘देश नहीं झुकने दूंगा, देश नहीं मिटने दूंगा’
अपने ऐतिहासिक वादे की याद दिलाते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जो सिंदूर मिटाने निकले थे, उन्हें मिट्टी में मिला दिया गया। ये प्रतिशोध नहीं, ये न्याय है।

बीकानेर की धरती से पीएम मोदी का यह भाषण न सिर्फ पाकिस्तान के लिए चेतावनी था, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों के संकल्प और भावनाओं की आवाज भी थी। अब आतंकवाद के खिलाफ भारत की नीति स्पष्ट है – हर हमले का करारा जवाब और दुनिया भर में आतंक के सरपरस्तों की पोल खोलना।

  • Related Posts

    IIIT और BCE भागलपुर का ऐतिहासिक ‘समन्वय’! इंजीनियरिंग के आंगन में उतरी साहित्य की सरिता; ‘संसदीय बहस’ से लेकर ‘शायरी’ तक दिखा युवाओं का दम

    HIGHLIGHTS: सिल्क सिटी के दो…

    Continue reading
    मिडिल ईस्ट युद्ध का 23वां दिन: अमेरिका जीत का दावा करे, लेकिन ईरान विजेता बनता दिख रहा है

    मिडिल ईस्ट में चल रही…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *