PK का दिलीप जायसवाल पर तीखा पलटवार: कहा, “आरोप साबित हो जाएं तो राजनीति छोड़ दूंगा, लेकिन सीमांचल के मेडिकल कॉलेज की भी हो जांच”

गोपालगंज (बैकुंठपुर)। जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर (PK) ने बुधवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल द्वारा लगाए गए आरोपों पर कड़ा पलटवार किया। उन्होंने कहा कि अगर उन पर लगाए गए आरोप साबित हो जाते हैं, तो वह राजनीति छोड़ देंगे, लेकिन साथ ही सीमांचल में कब्जे में लिए गए मेडिकल कॉलेज की भी जांच होनी चाहिए।

“मैंने इनके आकाओं को सोशल मीडिया सिखाया है”

बैकुंठपुर में पत्रकारों से बात करते हुए PK ने कहा,

“इनके नेता और आकाओं को हमने सोशल मीडिया चलाना सिखाया है। इन्हें सोशल मीडिया की ABCD भी नहीं आती। ये जिस फेसबुक ग्रुप की बात कर रहे हैं, वो 2016 से भाजपा के दो लोग चला रहे हैं और उसमें कोई भी पोस्ट कर सकता है।”

“सरकार इनकी है, चाहें तो जांच करवा लें”

PK ने दिलीप जायसवाल को चुनौती देते हुए कहा:

“बिहार और दिल्ली दोनों जगह इनकी सरकार है। अगर चाहें तो हमारी जांच करवा लें। अगर आरोप साबित हो जाएं तो मैं राजनीति से संन्यास ले लूंगा। लेकिन अगर आरोप झूठे निकले तो दिलीप जायसवाल को बिहार के युवाओं से माफी मांगनी होगी।”

सीमांचल के मेडिकल कॉलेज पर गंभीर आरोप

बातचीत के दौरान PK ने सीमांचल में अल्पसंख्यकों के लिए बने एक मेडिकल कॉलेज पर भी सवाल उठाए और आरोप लगाया कि दिलीप जायसवाल ने उस कॉलेज पर कब्जा कर लिया है। उन्होंने मांग की कि उसकी भी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए


 

  • ये भी पढ़े..

    जेपी गंगा पथ पर बनेगा विश्वस्तरीय रिवरफ्रंट पार्क, ₹387.40 करोड़ की समग्र उद्यान परियोजना अंतिम चरण में

    Share Add as a preferred…

    श्रावणी मेला से पहले सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन का एडीआरएम ने किया निरीक्षण, कांवड़ियों के लिए छह जोड़ी मेला स्पेशल ट्रेन चलाने की तैयारी

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *