पटना: पारस हॉस्पिटल हत्याकांड का मुख्य शूटर तौसीफ बादशाह गिरफ्त में आने के करीब, STF और पुलिस की संयुक्त छापेमारी

पटना, 17 जुलाई 2025:राजधानी पटना के बहुचर्चित पारस हॉस्पिटल हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई की खबर सामने आ रही है। इस सनसनीखेज मामले में मुख्य आरोपी तौसीफ बादशाह की गिरफ्तारी की सूचना है, हालांकि पुलिस की ओर से अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

सभी पांच शूटरों की पहचान, चार की तलाश जारी

इस हत्याकांड में शामिल सभी पांच शूटरों की पहचान हो चुकी है। जानकारी के अनुसार, हत्याकांड का लीड शूटर तौसीफ बादशाह था, जो सफेद प्रिंटेड शर्ट और नीली जींस में बिना चेहरा ढंके अस्पताल में दाखिल हुआ था। अन्य चार अपराधी टोपी पहने हुए थे, लेकिन सभी का चेहरा सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है।

गुुरुवार को पारस अस्पताल में दिनदहाड़े हुई थी हत्या

गुरुवार सुबह पारस अस्पताल के ICU में भर्ती बक्सर निवासी कुख्यात चंदन मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सभी पांच अपराधी बिना किसी डर के अस्पताल में दाखिल हुए और चंदन की हत्या कर आराम से फरार हो गए। इससे अपराधियों के बढ़े मनोबल का अंदाजा लगाया जा सकता है।

तौसीफ का अपराध कनेक्शन और बैकग्राउंड

तौसीफ बादशाह का असली नाम तौशिफ है, और वह पटना के सेंट कैरेन्स स्कूल का पढ़ा हुआ है। फुलवारी शरीफ में जमीन का कारोबार करता है और खुद को ‘बादशाह’ कहलवाना पसंद करता है। वह सुपारी लेकर हत्या करने वाला अपराधी बताया जा रहा है। आशंका है कि चंदन मिश्रा की हत्या भी सुपारी किलिंग के तहत करवाई गई थी।

पुलिस और STF ने फुलवारी शरीफ में की दबिश

सूत्रों के अनुसार, पटना पुलिस और STF की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को फुलवारी शरीफ के गुलिस्तान और मिन्हाज नगर में तौसीफ के ठिकानों पर छापेमारी की। वह घर पर नहीं मिला, जिसके बाद टीम सत्तार मेमोरियल कॉलेज ऑफ एजुकेशन पहुंची, जहां तौसीफ की मां शिक्षिका हैं।

कॉलेज में घंटों पूछताछ, मां से अलग से हुई पूछताछ

पुलिस ने कॉलेज स्टाफ को एक कमरे में एकत्र कर पूछताछ की, और तौसीफ की मां से अलग से कई चरणों में गहन पूछताछ की गई। पुलिस ने दावा किया है कि इस दौरान कई अहम सुराग मिले हैं, हालांकि तौसीफ अब भी फरार है।

चार शूटरों की गिरफ्तारी के लिए चल रही छापेमारी

पुलिस सूत्रों के अनुसार अन्य चार अपराधियों की पहचान कर ली गई है और लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


 

  • ये भी पढ़े..

    भरत तिवारी एनकाउंटर पर बगहा में उबाल, युवाओं ने निकाला कैंडल मार्च और निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

    Share Add as a preferred…

    बिहार की बैंकिंग व्यवस्था ने रचा इतिहास, 6.5 लाख करोड़ जमा राशि के साथ CD Ratio पहली बार 60% के पार

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *