मधुबनी में अजब प्रेम की गजब कहानी: पांच बच्चों की मां पांच बच्चों के बाप संग फरार, दोनों परिवारों के 10 बच्चों का टूटा सहारा

मधुबनी, 17 जुलाई 2025:बिहार के मधुबनी जिले से एक हैरान कर देने वाली प्रेम कहानी सामने आई है, जिसने दो परिवारों को संकट में डाल दिया है। धनहा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली पांच बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई है, और हैरान करने वाली बात यह है कि उसका प्रेमी भी पांच बच्चों का पिता है।

इस प्रेम प्रसंग की भनक जब महिला के पति को लगी तो उन्होंने तुरंत धन्हा थाना में शिकायत दर्ज कराई। पति का आरोप है कि उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर अगवा किया गया है।

बेटी की शादी के लिए जमा गहने और नकदी भी ले गई

महिला के पति ने बताया कि 9 जुलाई को धवहिया गांव के बाबूनंद यादव के साथ उसकी पत्नी घर से फरार हो गई। फरारी के समय वह घर में रखे गहने, बेटी की शादी के लिए जमा की गई नकदी और कीमती कपड़े भी साथ ले गई।

बताया गया है कि पीड़ित महिला की बेटी की शादी जल्द ही तय थी और घर में तैयारियां चल रही थीं। इसी बीच यह घटना हुई, जिसने परिवार को पूरी तरह से तोड़ दिया।

पति को मिल रही है जान से मारने की धमकी

महिला के पति, जो पेशे से मजदूर हैं और बाहर रहकर काम करते हैं, ने पुलिस को बताया कि बाबूनंद यादव उन्हें लगातार जान से मारने की धमकी दे रहा है। उन्होंने पुलिस से सुरक्षा और न्याय की गुहार लगाई है।

पुलिस कर रही मोबाइल ट्रेसिंग, जल्द गिरफ्तारी की उम्मीद

धन्हा थाना के प्रभारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। दोनों के मोबाइल नंबरों को सर्विलांस पर लिया गया है और संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस को जल्द ही फरार प्रेमी युगल को बरामद करने की उम्मीद है।

दस मासूम बच्चों पर टूटा दुख का पहाड़

इस प्रेम प्रसंग के चलते दोनों परिवारों के कुल 10 मासूम बच्चों का सहारा छिन गया है। दोनों की इस गैर-जिम्मेदाराना हरकत पर गांव में भी चर्चा हो रही है और लोग हैरानी जताते हुए बच्चों की स्थिति पर चिंता जाहिर कर रहे हैं।


 

  • ये भी पढ़े..

    OBC छात्राओं के लिए IIT पटना से कोचिंग सहयोग, मेडिकल-इंजीनियरिंग तैयारी को मिलेगा नया बल

    Share Add as a preferred…

    बिहार संग्रहालय बना देश का रोल मॉडल, 9 राज्यों के संग्रहालय विकास में निभा रहा अहम योगदान

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *