24 सितंबर से चलेगी पटना-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, रेलवे बोर्ड से मंजूरी

बिहार झारखंड और बंगाल के रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी है. पटना हावड़ा वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत 24 सितंबर को होगी. जानकारी के अनुसार 24 सितंबर को पटना में दोपहर लगभग 12.30 बजे वंदे भारत को हरी झंडी दिखाकर हावड़ा के लिए रवाना किया जाएगा. इससे बिहार, झारखंड और बंगाल के यात्रियों को काफी सहुलत मिलेगी. बता दें कि वंदे भारत का ट्रायल पिछले महीने ही हो गया था, अब इसे चालू करने की तैयारी में रेलवे के अधिकारी जुट गए है।

पटना से हावड़ा के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को आए हुए दो महीना हो गया. दो बार सफल ट्रायल किया गया. सफल ट्रायल के बाद भी पूर्व मध्य रेल को रेलवे बोर्ड के तरफ से हरी झंडी नहीं मिली थी, लेकिन अब इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई हैं. रेलवे बोर्ड ने पूर्व मध्य रेल को पटना हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस को चलाने की अनुमति दे दी है. पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने जानकारी दी है कि रेलवे बोर्ड की तरफ से पटना हावड़ा वंदे भारत चलाने की अनुमति मिल गई है।

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 सितंबर को एक साथ देश के कई राज्यों को मिली वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. बिहार को मिली दूसरी वंदे भारत ट्रेन को पटना जंक्शन से हावड़ा के लिए परिचालन किया जाएगा।

  • Related Posts

    कहलगांव में भू-अर्जन को लेकर जिलाधिकारी की समीक्षा बैठक, दो रेल परियोजनाओं पर विशेष फोकस.. अनुमंडल कार्यालय में हुई अहम बैठक

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    शिवनारायणपुर रेलवे स्टेशन पर साहिबगंज दानापुर एक्सप्रेस का ठहराव शुरू, क्षेत्रीय यात्रियों को मिली बड़ी सौगात

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    प्रातिक्रिया दे

    आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *