पटना को मिला नया शहरी स्वरूप: सीएम नीतीश ने मौर्य मंडपम और 769 करोड़ की योजनाओं का किया उद्घाटन

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को पटना स्मार्ट सिटी लिमिटेड के तहत मौर्यालोक परिसर में बने मौर्य मंडपम और नई नागरिक सुविधाओं का उद्घाटन किया। लगभग 15 करोड़ रुपये की लागत से हुए इस जीर्णोद्धार कार्य के बाद अब यह परिसर मनोरंजन और व्यावसायिक गतिविधियों का नया केंद्र बन गया है।


क्या-क्या बनीं नई सुविधाएं?

  • 12 हजार वर्गफुट में बहुउद्देशीय हॉल
  • स्टील फ्रेमिंग तकनीक से तैयार रूफटॉप बैंक्वेट हॉल
  • दो स्क्रीन वाला अत्याधुनिक मल्टीप्लेक्स (प्रत्येक स्क्रीन पर 40 दर्शकों की क्षमता)
  • फाइन डाइनिंग रेस्तरां, जिम और योगा सेंटर
  • मौऱ्या टावर के 6वें और 7वें तल पर 24 हजार वर्गफुट का आधुनिक ऑफिस कॉम्प्लेक्स
  • परिसर का सौंदर्याकरण, जिसमें स्वामी विवेकानंद पार्क का विकास शामिल है

769 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने रिमोट से बुडको की 1300 से अधिक योजनाओं का शिलान्यास किया।

  • कुल लागत: 769.63 करोड़ रुपये
  • 125 करोड़ रुपये की सड़क पुनरुद्धार योजना
  • 69.95 करोड़ रुपये की लागत से छह कचरा ट्रांसफर स्टेशन

पटना को मिलेगा नया शहरी स्वरूप

इस मौके पर सीएम ने नगर प्रबंधकों को नियुक्ति पत्र भी सौंपा। अधिकारियों का कहना है कि इन नई सुविधाओं से न केवल लोगों को आधुनिक मनोरंजन और आराम का विकल्प मिलेगा, बल्कि शहर के कचरा प्रबंधन और सड़क व्यवस्था में भी बड़ा सुधार होगा।

  • Related Posts

    पूर्णिया में 24 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने पकड़े तीन आरोपियों को

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    नवादा में लावारिस कुत्तों के लिए फीडिंग प्वाइंट, सुरक्षा और टीकाकरण का अभियान शुरू

    Share Add as a preferred…

    Continue reading