तेज प्रताप यादव का बड़ा ऐलान: गीता-कृष्ण की कसम, दोबारा नहीं लौटेंगे RJD में

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही सियासी हलचल तेज हो गई है। वहीं दूसरी ओर लालू परिवार में भी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। तेज प्रताप यादव ने अब बड़ा बयान देते हुए साफ कर दिया है कि वे किसी भी हाल में राजद (RJD) में वापसी नहीं करेंगे।

गीता और श्रीकृष्ण की खाई कसम

तेज प्रताप यादव ने एक मीडिया चैनल से बातचीत के दौरान कहा कि चाहे कोई भी बुलाए, वे गीता और भगवान श्रीकृष्ण की कसम खाकर कहते हैं कि दोबारा आरजेडी में वापसी नहीं करेंगे।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि राजनीति और पारिवारिक रिश्ते अलग-अलग हैं। माता-पिता उनके भगवान हैं, लेकिन पार्टी-पॉलिटिक्स से अब उनका कोई लेना-देना नहीं रहेगा।

महुआ से लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

तेज प्रताप ने दोहराया कि वे आगामी चुनाव जनशक्ति जनता दल (JJD) से ही लड़ेंगे।
उन्होंने कहा, “हमारा मिशन शिक्षा, स्वास्थ्य और बेरोजगारी है। महुआ से ही चुनाव लड़ेंगे।”
गौरतलब है कि फिलहाल महुआ सीट पर आरजेडी के मुकेश रोशन विधायक हैं, जबकि तेज प्रताप वर्तमान में समस्तीपुर के हसनपुर से विधायक हैं।

लालू ने किया था निष्कासन

तेज प्रताप यादव को आरजेडी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया था। इतना ही नहीं, परिवार से भी दूरी बना ली गई। पार्टी लाइन से अलग गतिविधियां और कथित निजी रिश्तों को वजह बताया गया।
निष्कासन के बाद से ही तेज प्रताप ने अपनी अलग राजनीतिक राह चुन ली है।

लालू परिवार में बढ़ी खींचतान

तेज प्रताप के बगावती सुर के बाद अब लालू की बेटी रोहिणी आचार्य भी खुलकर सामने आ गई हैं। इससे साफ है कि लालू परिवार की अंदरूनी कलह विधानसभा चुनाव से पहले आरजेडी के लिए बड़ी चुनौती बन सकती है।

  • Related Posts

    भागलपुर :डीडीसी ने किया नाथनगर प्रखंड का दौरा, ई-केवाईसी व किसान रजिस्ट्री कार्यों की समीक्षा, कृषक सेवाओं में तेजी लाने पर जोर

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    कहलगांव में भू-अर्जन को लेकर जिलाधिकारी की समीक्षा बैठक, दो रेल परियोजनाओं पर विशेष फोकस.. अनुमंडल कार्यालय में हुई अहम बैठक

    Share Add as a preferred…

    Continue reading