पटना: नेत्रहीन बालिका विद्यालय में छात्रा से अनुचित व्यवहार का मामला, कर्मचारी गिरफ्तार

पटना। राजधानी पटना के एक नेत्रहीन बालिका विद्यालय में एक 12 वर्षीय छात्रा के साथ अनुचित व्यवहार का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप विद्यालय में कार्यरत एक लिपिक पर है। परिजनों की शिकायत पर अगमकुआं थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

छात्रा 2018 से छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर रही थी। परिजनों को घटना की जानकारी तब हुई जब गर्मी की छुट्टियों के बाद छात्रा ने विद्यालय लौटने से इनकार कर दिया। जब परिजनों ने कारण जानने का प्रयास किया तो बच्ची की बहन ने बताया कि स्कूल में कार्यरत एक कर्मी उसके साथ गलत व्यवहार करता था।

इसके बाद परिजनों ने बच्ची से पूरी बात जानने की कोशिश की और फिर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और विद्यालय प्रशासन से भी आवश्यक जानकारी ली जा रही है। परिजनों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए ताकि यदि और कोई पहलू छिपा हो तो वह सामने आ सके।

पटना पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जांच पूरी संवेदनशीलता और पारदर्शिता के साथ की जाएगी।


 

  • ये भी पढ़े..

    बी-टेक (लेटरल एंट्री) में नामांकन का पहला सीट आवंटन 25 जुलाई को, 23 जुलाई तक करें चॉइस फिलिंग

    Share Add as a preferred…

    25 जुलाई को बिहार के सभी प्रारंभिक विद्यालयों में होगी अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी, समावेशी शिक्षा पर होगा संवाद

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *