भागलपुर-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस अब जाएगी जमालपुर तक, समय सारणी में बदलाव

भागलपुर। भागलपुर-हावड़ा के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन अब जमालपुर तक विस्तारित कर दी गई है। रेलवे द्वारा इसकी नई समय सारणी जारी की गई है, हालांकि इस बदलाव को किस तिथि से लागू किया जाएगा, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं है।

नई समय सारणी के अनुसार:

हावड़ा से जमालपुर की ओर (अप ट्रेन)

  • हावड़ा से प्रस्थान: सुबह 7:45 बजे
  • भागलपुर आगमन: दोपहर 01:15 बजे
  • भागलपुर से प्रस्थान: 01:17 बजे
  • जमालपुर पहुंच: दोपहर 03:30 बजे

जमालपुर से हावड़ा की ओर (डाउन ट्रेन)

  • जमालपुर से प्रस्थान: दोपहर 03:30 बजे
  • भागलपुर आगमन: शाम 04:22 बजे
  • भागलपुर से प्रस्थान: 04:24 बजे

इसके बाद ट्रेन इन स्टेशनों से होते हुए हावड़ा जाएगी:

  • बाराहाट: 05:02 बजे
  • मंदारहिल: 05:16 बजे
  • हंसडीहा: 05:38 बजे
  • नोनीहाट: 05:53 बजे
  • दुमका: 06:25 बजे
  • रामपुरहाट: 07:18 बजे
  • बोलपुर: 07:56 बजे
  • हावड़ा आगमन: रात 10:05 बजे

अन्य ट्रेनों के समय में हो सकता है बदलाव

अगर यह नई समय सारणी प्रभावी होती है, तो इस रूट की कुछ अन्य ट्रेनों के कुछ स्टेशनों पर समय में आंशिक परिवर्तन संभव है। रेलवे विभाग द्वारा इसके संबंध में जल्द ही अधिसूचना जारी किए जाने की संभावना है।


 

  • ये भी पढ़े..

    बिहार विधानसभा में सात विधेयकों पर चर्चा से लेकर TRE-4 भर्ती तक, मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में क्या-क्या हुआ?

    Share Add as a preferred…

    बिहार में जमीन की दाखिल-खारिज अब होगी महंगी, विधानसभा से विधेयक पास होने के बाद 200 रुपये शुल्क का प्रावधान

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *