पटना एम्स के डॉक्टर ने की खुदकुशी, हरियाणा का रहने वाला था निलेश

पटना एम्स में पीजी की पढ़ाई कर रहे एक डॉक्टर ने खुदकुशी कर ली है. मूल रूप से हरियाणा के रहने वाले डॉक्टर निलेश ये कदम क्यों उठाया ये अभी साफ नहीं है. घटना की सूचना मिलने पर एम्स अस्पताल के हॉस्टल में पुलिस पहुंची और कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि मृतक निलेश पटना एम्स में बैच 2016 से 2021 तक एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर वहीं प्रैक्टिस कर रहे थे. नवंबर 2022 में उन्होंने पटना एम्स में ही पीजी में एडमिशन लिया था. डॉक्टर निलेश पढ़ाई के साथ ही अस्पताल में प्रैक्टिस भी करते थे।

रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार की रात ड्यूटी करने के बाद निलेश अपने हॉस्टल के कमरे में गए और उसे अंदर से बंद कर लिया. निलेश ने आत्महत्या कर ली इसका पता तब चला जब सुबह से शाम तक निलेश के दोस्तों का उससे संपर्क नहीं हो पाया. जब प्रोफेसर से भी उसका संपर्क नहीं हुआ तो एसएमएस और व्हाट्सएप के माध्यम के जरिए कांटेक्ट करने की कोशिश की गई।

  • ये भी पढ़े..

    पीरपैंती-गोड्डा रेल परियोजना को मिली रफ्तार, लाइन पर बनेंगे कुल सात रेलवे स्टेशन

    Share Add as a preferred…

    स्मार्ट सिटी परियोजनाओं के लिए फिर जारी हुआ टेंडर, डीपीआर तैयार करने को चुने जाएंगे सलाहकार

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *