स्मार्ट सिटी परियोजनाओं के लिए फिर जारी हुआ टेंडर, डीपीआर तैयार करने को चुने जाएंगे सलाहकार

भागलपुर: भागलपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड (बीएससीएसएल) ने अपनी विभिन्न विकास परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कराने के लिए सलाहकार एजेंसियों के चयन हेतु दोबारा ई-टेंडर जारी किया है। पहली प्रक्रिया में अपेक्षित परिणाम नहीं मिलने के बाद यह री-टेंडर निकाला गया है।

डीपीआर तैयार करने के लिए होगा सलाहकारों का चयन

स्मार्ट सिटी लिमिटेड की ओर से जारी सूचना के अनुसार, चयनित कंसल्टेंट विभिन्न विकास योजनाओं की डीपीआर तैयार करेंगे। इसके लिए इच्छुक एजेंसियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

टेंडर शुल्क और सुरक्षा राशि तय

टेंडर प्रक्रिया में भाग लेने के लिए 10 हजार रुपये टेंडर शुल्क और 25 हजार रुपये की अग्रिम जमा राशि (ईएमडी) निर्धारित की गई है।

29 जुलाई को होगी प्री-बिड बैठक

इच्छुक एजेंसियां 29 जुलाई को स्मार्ट सिटी कार्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित प्री-बिड बैठक में भाग ले सकेंगी। बैठक में टेंडर से संबंधित तकनीकी और अन्य बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी।

13 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन

ऑनलाइन निविदा जमा करने की अंतिम तिथि 13 अगस्त, रात 11 बजे निर्धारित की गई है। इसके बाद निविदा की हार्ड कॉपी 14 अगस्त, दोपहर 1 बजे तक जमा करनी होगी।

स्मार्ट सिटी लिमिटेड का उद्देश्य चयनित सलाहकारों के माध्यम से विकास परियोजनाओं की विस्तृत योजना तैयार कर उन्हें तेजी से क्रियान्वित करना है।

  • ये भी पढ़े..

    छपरा में 7वीं की छात्रा से अश्लील चैटिंग का आरोप, गणित शिक्षक की लोगों ने पिटाई कर पुलिस को सौंपा

    Share Add as a preferred…

    बेंगलुरु में बैठे बेटे ने मोबाइल पर LIVE देखा माता-पिता का मर्डर, CCTV में कैद हुई खौफनाक वारदात

    Share Add as a preferred…