पटना : वाहन जांच में कार से 19 लाख नकद बरामद

पटना। पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए सोमवार की रात फिर वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान गोला रोड मोड़ से काले रंग की बिना नंबर वाली एक कार से 19 लाख रुपए बरामद किए गए।

रुपसपुर पुलिस कार सवार से रुपये के संबंध में पूछताछ कर रही है। सगुना मोड़ निवासी कार सवार वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि वह एसपी सिंगला कंपनी में अकाउंटेंट है। रुपये मजदूरों को देने के लिए ले जाया जा रहा था। पुलिस कार जब्त कर मामले की छानबीन कर रही है। इस बीच, आईजी गरिमा मलिक ने वाहन जांच का निरीक्षण किया। डीआईजी सह एसएसपी राजीव मिश्रा कई इलाके में गए और जांच अभियान का हिस्सा बने। वहीं, सचिवालय पुलिस को भिखारी ठाकुर मोड़ के समीप से कार में 1.50 लाख मिले।

  • ये भी पढ़े..

    बी-टेक (लेटरल एंट्री) में नामांकन का पहला सीट आवंटन 25 जुलाई को, 23 जुलाई तक करें चॉइस फिलिंग

    Share Add as a preferred…

    25 जुलाई को बिहार के सभी प्रारंभिक विद्यालयों में होगी अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी, समावेशी शिक्षा पर होगा संवाद

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *