खगड़िया: सहायिका के पुत्र की गोली मार हत्या

बेलदौर (खगड़िया)। कैंजरी गांव में बदमाशों ने सोमवार देर रात कार्तिक मेला देखने जा रहे बाइक सवार एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक कैंजरी गांव निवासी दीप नारायण राम और आंगनबाड़ी सहायिका नीलम देवी का 19 वर्षीय पुत्र छोटू कुमार था। हत्या के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। थानाध्यक्ष परशुराम सिंह ने बताया कि मृतक के तीन दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इधर गोगरी एसडीपीओ रमेश कुमार ने बताया कि पुलिस घटना की जांच कर रही है।

  • ये भी पढ़े..

    “PM आवास की आखिरी किस्त के लिए मांग रहा था ₹10 हजार घूस, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा”

    Share Add as a preferred…

    खान सर की कोचिंग में तोड़फोड़ मामले में तीन गिरफ्तार, निदेशक समेत कई नामजद

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *