शेखपुरा में पहली बार पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन कैंप का आयोजन

पटना/शेखपुरा, 15 सितंबर 2025:क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, पटना द्वारा वर्ष 2024 में लगभग चार लाख पासपोर्ट आवेदनों पर कार्रवाई की गई थी। इसी कड़ी में, विदेश मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार आमजन को सुविधा देने के लिए पहली बार शेखपुरा में पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन कैंप का आयोजन किया जा रहा है।

यह कैंप सूचना एवं जन सम्पर्क कार्यालय परिसर, शेखपुरा में आयोजित होगा, जिसका उद्घाटन श्रीमती स्वधा रिज़वी, क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी, पटना एवं श्री आरिफ अहसन, जिला अधिकारी, शेखपुरा द्वारा दिनांक 16 सितंबर 2025 को पूर्वाह्न 11:00 बजे किया जाएगा।

विदित हो कि 12 मई 2025 से पटना में चिपयुक्त पासपोर्ट जारी करने की शुरुआत हो चुकी है। वहीं, शेखपुरा जिले में डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र न होने से यहाँ के आवेदकों को विशेष लाभ मिलेगा। इससे पहले सिवान, गोपालगंज, पूर्णिया, बगहा (पुलिस जिला) और लखीसराय सहित दस जिलों में ऐसे कैंप सफलतापूर्वक आयोजित हो चुके हैं। शेखपुरा में आयोजित होने वाला यह ग्यारहवां कैंप होगा।

कैंप की मुख्य बातें:

  • नए (Fresh) एवं पुनर्निर्गमन (Re-issue) पासपोर्ट आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।
  • प्रतिदिन 55 अप्वॉइंटमेंट स्लॉट उपलब्ध रहेंगे।
  • आवेदकों को ऑनलाइन आवेदन भरकर निर्धारित शुल्क जमा करना होगा।
  • नियत तिथि और समय पर आवश्यक मूलप्रमाण पत्र एवं उनकी स्व-अभिप्रमाणित प्रतियां लेकर उपस्थित होना अनिवार्य है।
  • ऑन-स्पॉट आवेदन स्वीकार नहीं होंगे।
  • पीसीसी हेतु आवेदन या रोके गए आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।

अधिक जानकारी और ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन हेतु आवेदक www.passportindia.gov.in पर जा सकते हैं।

क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, पटना ने कहा है कि भविष्य में भी इस तरह के मोबाइल वैन कैंप आयोजित कर आमजन को पासपोर्ट सुविधा पहुंचाई जाती रहेगी।


 

  • Related Posts

    इसलामगंज में सरकारी सड़क भूमि से अतिक्रमण हटाया गया, हाईकोर्ट के आदेश पर चला प्रशासन का बुलडोजर

    Share भागलपुर, भागलपुर जिले के…

    Continue reading
    डीडीसी ने सबौर प्रखंड का किया निरीक्षण, विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा

    Share भागलपुर, भागलपुर के उप…

    Continue reading