सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाला युवक गिरफ्तार, हिदायत के बाद छोड़ा गया

भागलपुर, 15 सितंबर 2025:तातारपुर थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक काजवलीचक का निवासी बताया गया है।

पुलिस की तकनीकी टीम की निगरानी में यह पोस्ट सामने आया, जिसके आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की गई। युवक से पूछताछ के बाद भविष्य में ऐसी हरकत नहीं दोहराने की हिदायत दी गई। इसके उपरांत उससे बांड भरवाकर छोड़ दिया गया।

एसएसपी ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक या भड़काऊ पोस्ट करने वालों के विरुद्ध पुलिस त्वरित कार्रवाई करेगी।


 

  • ये भी पढ़े..

    बिहार विधानसभा में सात विधेयकों पर चर्चा से लेकर TRE-4 भर्ती तक, मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में क्या-क्या हुआ?

    Share Add as a preferred…

    बिहार में जमीन की दाखिल-खारिज अब होगी महंगी, विधानसभा से विधेयक पास होने के बाद 200 रुपये शुल्क का प्रावधान

    Share Add as a preferred…