पटना के पॉश इलाके में अंधाधुंध फायरिंग से हड़कंप, घर में छिपे अपराधी; कई थानों की पुलिस ने मकान को घेरा

बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां पॉश इलाके कंकड़बाग में दिनदहाड़े फायरिंग की वारदात से हड़कंप मच गया है। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी एक घर में छिप गए हैं। कई थानों की पुलिस ने मकान को घेर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, कंकड़बाग थाना क्षेत्र के पीसी कॉलोनी इलाके में फायरिंग की वारदात हुई है। अपराधियों ने दिनदहाड़े फायरिंग कर इलाके में सनसनी फैला दी है। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश एक घर में घुसकर छिप गए हैं। पुलिस ने अपराधियों को पकड़ने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर चार थानों की पुलिस के अलावा बड़ी संख्या में पुलिस बल और पुलिस महकमें के बड़े अधिकारी पहुंचे हैं। पुलिस ने चारों तरफ से उस मकान को घेर लिया है जिसमें अपराधी छिपे हुए हैं। पुलिस अपराधियों से सरेंडर करने को कह रही है। इस घटना के बाद इलाके के लोग सहमें हुए हैं।

  • ये भी पढ़े..

    गोराडीह में सैकड़ों लाभुकों के राशन कार्ड रद्द, जुलाई से अनाज नहीं मिलने पर बढ़ी परेशानी

    Share Add as a preferred…

    पेट्रोल में एथेनॉल मिश्रण से पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा आत्मनिर्भरता को मिल रही नई मजबूती, जानिए E-20 से जुड़े तथ्य

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *