
भागलपुर।मारवाड़ी कॉलेज परिसर में छात्र राष्ट्रीय लोक मोर्चा के तत्वावधान में बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर के पदाधिकारी भी शामिल हुए। छात्रों और कार्यकर्ताओं की बड़ी उपस्थिति से कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण रहा।
कार्यक्रम का नेतृत्व विश्वविद्यालय कार्यकारी अध्यक्ष गिरीश झा और छात्र जिला अध्यक्ष सत्यम मिश्रा ने किया, जबकि अध्यक्षता मारवाड़ी कॉलेज अध्यक्ष हृषिकेश प्रकाश ने की। अतिथियों का पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र देकर सम्मान किया गया।
मंत्री दीपक प्रकाश ने अपने संबोधन में कहा कि छात्र शक्ति ही राष्ट्र शक्ति है। युवाओं की पंचायत से लेकर राष्ट्र निर्माण तक भागीदारी जरूरी है। उन्होंने कहा कि संगठित युवा ही लोकतंत्र को मजबूत बनाते हैं।
छात्र राष्ट्रीय अध्यक्ष विराट सिंह कुशवाहा ने कहा कि संगठन छात्र हित, शिक्षा सुधार और सामाजिक न्याय के मुद्दों पर लगातार काम कर रहा है। उन्होंने छात्रों के उत्साह को भविष्य के नेतृत्व का संकेत बताया।
प्रदेश प्रधान महासचिव हिमांशु पटेल ने कहा कि संगठन गांव से विश्वविद्यालय तक युवाओं को जोड़कर उनकी आवाज को मजबूत मंच दे रहा है। विश्वविद्यालय कार्यकारी अध्यक्ष गिरीश झा ने कहा कि कार्यक्रम से स्पष्ट है कि संगठन विश्वविद्यालय स्तर पर तेजी से मजबूत हो रहा है।
मारवाड़ी कॉलेज अध्यक्ष हृषिकेश प्रकाश ने कहा कि ऐसे प्रेरक व्यक्तित्वों का कॉलेज आना छात्रों के लिए गौरव की बात है और इससे नेतृत्व व सामाजिक चेतना का विस्तार होता है।
कार्यक्रम में टीएनबी कॉलेज महासचिव रमन राठौर, सबौर कॉलेज अध्यक्ष शुभम कुमार, नाथनगर प्रखंड अध्यक्ष अभिनंदन कुमार, प्रिंस कुमार, अंकित सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।


