पाक का गुरूर चूर-चूर: भारत ने दिखाया पराक्रम, लाहौर-कराची-पेशावर पर जवाबी हमला

नई दिल्ली | 9 मई 2025 ऑपरेशन सिंदूर के दूसरे दिन भारत ने पाकिस्तान को उसकी ही भाषा में जवाब देकर स्पष्ट कर दिया कि किसी भी दुस्साहस का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। गुरुवार शाम पाकिस्तान द्वारा भारत के 11 शहरों को निशाना बनाकर किए गए मिसाइल, ड्रोन और लड़ाकू विमानों से हमले भारतीय सेनाओं की तत्परता के आगे विफल हो गए।

भारतीय वायुसेना ने जवाबी कार्रवाई में एक एफ-16 और दो जेएफ-17 लड़ाकू विमानों को मार गिराया। इसके साथ ही लाहौर, कराची और पेशावर में सटीक ड्रोन हमलों के ज़रिए पाकिस्तान को करारा संदेश दिया गया।


हमला विफल, जवाब जबरदस्त

सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान की ओर से जम्मू, पठानकोट, उधमपुर, सतवाड़ी, सांबा, राजौरी, आरएस पुरा और अरनिया जैसे संवेदनशील सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया। पाकिस्तान ने स्वार्म ड्रोनों और कम दूरी की मिसाइलों से हमले किए, लेकिन भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम — विशेष रूप से रूस से प्राप्त S-400 — ने सभी खतरों को निष्क्रिय कर दिया।


ब्लैकआउट, अलर्ट और पैनी निगरानी

हमलों के बाद जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान और हिमाचल के कई हिस्सों में सुरक्षा कारणों से ब्लैकआउट किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल पूरे ऑपरेशन पर सीधी निगरानी रख रहे हैं।


पाकिस्तानी शहरों में धमाके

भारतीय वायुसेना की सटीक कार्रवाई के चलते लाहौर, कराची और पेशावर में देर रात तेज़ धमाकों की आवाजें गूंजीं। लाहौर और कराची के एयरपोर्ट पर उड़ान संचालन अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। सियालकोट में भी इसी तरह की कार्रवाई की रिपोर्ट मिली है।


सीमा पर तनाव, घुसपैठ नाकाम

जम्मू अंतरराष्ट्रीय सीमा और कुपवाड़ा, बारामूला, पुंछ में भीषण गोलीबारी हुई, जिसमें भारत ने जवाबी कार्रवाई में सात आतंकियों को मार गिराया। भारत ने स्पष्ट कर दिया है कि वह राष्ट्रीय सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करेगा।


भारत एकजुट है, तैयार है और हर मोर्चे पर सक्षम है। दुश्मन को अब यह समझ लेना चाहिए कि नया भारत पहले वार नहीं करता, लेकिन जवाब देना बखूबी जानता है।

 

ये भी पढ़े..

PM आवास के बाहर राहुल गांधी का अनिश्चितकालीन धरना, बोले– धर्मेंद्र प्रधान और मोदी के इस्तीफे तक नहीं हटेंगे

Share Add as a preferred…

‘कॉकरोच’ कहने का जवाब सड़क पर! CJP आंदोलन ने दिल्ली की सियासत में मचाई हलचल

Share Add as a preferred…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *