दिल्ली एयरपोर्ट की 100, पटना की 6 उड़ानें रद्द — पाकिस्तान के हमले की आशंका के बीच अलर्ट

नई दिल्ली/पटना | 9 मई 2025:भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव और सीमा पर युद्ध जैसे हालात के बीच देशभर के प्रमुख हवाई अड्डों पर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। गुरुवार को दिल्ली एयरपोर्ट से आने-जाने वाली करीब 100 उड़ानों को रद्द कर दिया गया, वहीं पटना से जुड़ी 6 उड़ानें भी 10 मई की सुबह 5:29 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई हैं।


दिल्ली एयरपोर्ट पर सायरन, यात्रियों के लिए कड़ी हिदायतें

दिल्ली में हमले की आशंका को देखते हुए एयरपोर्ट पर अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। देर शाम एयरपोर्ट परिसर में सायरन बजा दिया गया और यात्रियों को कम से कम 3 घंटे पहले पहुंचने की सलाह दी गई है।

गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस पर भी सभी उड़ानें बुधवार से ही स्थगित हैं।


पटना एयरपोर्ट से 6 फ्लाइट्स रद्द, आगे भी बढ़ सकती है अवधि

पाकिस्तान से जारी तनाव को देखते हुए पटना से चंडीगढ़, भुवनेश्वर और हिंडन के लिए उड़ानों को 10 मई तक रद्द कर दिया गया है। इन फ्लाइट्स में यात्रा करने वाले यात्रियों को फुल रिफंड देने की घोषणा की गई है।

रद्द की गई उड़ानें इस प्रकार हैं:

  • 6E 6485 – भुवनेश्वर-पटना
  • 6E 6485 – पटना-चंडीगढ़
  • 6E 6394 – चंडीगढ़-पटना
  • 6E 6394 – पटना-चंडीगढ़
  • IX 1591 – हिंडन-पटना
  • IX 1591 – पटना-हिंडन

हर दिन औसतन 550 यात्री इन शहरों से पटना आना-जाना करते हैं, जिससे काफी यात्रियों की यात्रा योजनाओं पर असर पड़ा है। सूत्रों के अनुसार, हालात न सुधरने पर 10 मई के बाद भी उड़ानों की बहाली में देरी हो सकती है।


पटना में भी सुरक्षा सख्त

पटना एयरपोर्ट और शहर के प्रमुख स्थानों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। सुरक्षाकर्मी एयरपोर्ट और सार्वजनिक स्थलों पर सतर्कता से निगरानी कर रहे हैं। हवाईअड्डा प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा से पहले एयरलाइन से कन्फर्मेशन लेने की अपील की है।

ये भी पढ़े..

आज का राशिफल और पंचांग: 5 जून 2026 का दिन किस राशि के लिए रहेगा भाग्यशाली, जानें सभी 12 राशियों का विस्तृत भविष्यफल

Share Add as a preferred…

बीड़ी और खनन श्रमिकों के बच्चों के लिए बड़ी राहत, केंद्र सरकार दे रही 1,000 से 25,000 रुपये तक की छात्रवृत्ति

Share Add as a preferred…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *