भारत ने पाकिस्तान के तीन फाइटर जेट मार गिराए, एयरफोर्स का AWACS विमान भी किया ध्वस्त

नई दिल्ली:भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर पहुंच चुका है। हाल ही में आतंकवाद के खिलाफ भारत द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान की ओर से की गई जवाबी कार्रवाई को भारतीय सेना ने करारा जवाब दिया है। गुरुवार को भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के दो JF-17 और एक F-16 फाइटर जेट को मार गिराया है। इसके अलावा, पाकिस्तान एयरफोर्स का AWACS (Airborne Warning and Control System) विमान भी पंजाब प्रांत में ध्वस्त कर दिया गया।

पाक हमले को भारतीय सेना ने किया नाकाम

पाकिस्तान ने जम्मू की एयरस्ट्रिप को निशाना बनाकर रॉकेट हमला किया, लेकिन भारतीय वायु रक्षा प्रणाली ने इसे सफलतापूर्वक नाकाम कर दिया। इसके साथ ही पाकिस्तान द्वारा भेजे गए ड्रोन हमलों को भी भारतीय सेना की एयर डिफेंस यूनिट्स ने विफल कर दिया।

S-400 डिफेंस सिस्टम ने दिखाई ताकत

भारत के पास रूस से मिला अत्याधुनिक S-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम है, जिसने एक बार फिर अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान की ओर से दागी गई 8 मिसाइलों को हवा में ही नष्ट कर दिया। इस त्वरित और प्रभावी जवाब से भारतीय सेना ने एक बार फिर साबित कर दिया कि देश की सुरक्षा सर्वोपरि है और हर खतरे का मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम है।

पाकिस्तान की रणनीति विफल

पाकिस्तान की इस जवाबी कार्रवाई का उद्देश्य भारत को दबाव में लाना था, लेकिन भारतीय वायुसेना की तत्परता और जवाबी हमले ने उसकी योजना को पूरी तरह से असफल कर दिया। भारत की तरफ से की गई जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान को सैन्य नुकसान झेलना पड़ा है।

  • ये भी पढ़े..

    सीएम सम्राट चौधरी बोले- जीविका दीदियों के सुझाव पर बढ़ी पेंशन और 125 यूनिट मुफ्त बिजली, 2446 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र

    Share Add as a preferred…

    राजद विधायक ओसामा शहाब को पटना हाईकोर्ट से बड़ी राहत, जमीन विवाद मामले में मिली अग्रिम जमानत

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *