पद्म पुरस्कार-2026: 31 जुलाई 2025 तक कर सकेंगे नामांकन, सरकार ने आम जनता से की अपील

नई दिल्ली, 20 मई 2025: गणतंत्र दिवस 2026 पर घोषित किए जाने वाले प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कारों (पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री) के लिए ऑनलाइन नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। अंतिम तिथि 31 जुलाई 2025 निर्धारित की गई है।

नामांकन या सिफारिशें भारत सरकार के राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल https://awards.gov.in पर ऑनलाइन स्वीकार की जा रही हैं।

सभी नागरिक पात्र,
पद्म पुरस्कार भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में शामिल हैं और यह कला, साहित्य, शिक्षा, विज्ञान, खेल, समाज सेवा, चिकित्सा, उद्योग, सिविल सेवा सहित कई क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान के लिए प्रदान किए जाते हैं। जाति, लिंग, पद या पेशे के आधार पर कोई भेदभाव नहीं है, और कोई भी नागरिक स्वयं को भी नामित कर सकता है

सरकार का फोकस “पीपल्स पद्म” पर
सरकार चाहती है कि यह पुरस्कार आम जनता से जुड़ें। इसके तहत महिलाओं, वंचित वर्गों, अनुसूचित जाति-जनजातियों, दिव्यांगजनों और गुमनाम नायकों की पहचान कर उन्हें नामित करने का आग्रह किया गया है, जिनकी उपलब्धियां असाधारण हैं लेकिन वे सुर्खियों से दूर रहे हैं।

कैसे करें नामांकन?
नामांकन में सभी जरूरी विवरण, साथ ही 800 शब्दों तक का एक उद्धरण (Citation) शामिल होना चाहिए, जिसमें नामित व्यक्ति की असाधारण उपलब्धियों का उल्लेख हो।
इस संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश https://mha.gov.in और https://padmaawards.gov.in पर उपलब्ध हैं।


 

  • Related Posts

    तेजस्वी यादव के बयान पर ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र यादव का पलटवार, बोले– चुनाव हारने वाले ही ऐसे आरोप लगाते हैं

    Share पटना। जनता दल यूनाइटेड…

    Continue reading
    रविशंकर प्रसाद के दिल्ली आवास में आग, बड़ा हादसा टला – बेड में लगी आग, दमकल ने समय रहते पाया काबू

    Share नई दिल्ली। भारतीय जनता…

    Continue reading

    प्रातिक्रिया दे

    आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *