भगवान राम के ससुराल बिहार के मिथिला से अयोध्या पहुंचाया जाएगा पाग-पान और मखाना, 15 जनवरी से शरू होगा भव्य लंगर

यूपी के अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर में भगवान श्री राम की ससुराल यानी बिहार के मिथिला से पाग, पान और मखाना पहुंचाया जाएगा। इन उपहारों की व्यवस्था पटना का प्रसिद्ध महावीर मंदिर करेगा। महावीर मंदिर के सचिव पूर्व आईपीएस किशोर कुणाल ने यह जानकारी देने के साथ ही बताया कि 15 जनवरी से एक महीने तक अयोध्या में महावीर मंदिर द्वारा भक्तों के लिए एक भव्य लंगर भी चलाया जाएगा।

मिथिला की थीं माता सीता

शास्त्रों के अनुसार, राम की पत्नी माता सीता मिथिला की थीं। कुणाल ने बताया, ”उद्घाटन समारोह के लिए देशभर से अयोध्या पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए राम रसोई 15 जनवरी से 15 फरवरी तक सुबह नौ बजे से रात नौ बजे तक चलेगी।” उन्होंने दावा किया कि सुप्रीम कोर्ट में राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद की सुनवाई के दौरान राम मंदिर के पक्ष में अहम साक्ष्य उपलब्ध कराने में महावीर मंदिर ने अहम भूमिका निभाई।

पटना के महावीर मंदिर ने दिया 10 करोड़ का योगदान

कुणाल ने बताया कि राम मंदिर निर्माण के लिए महावीर मंदिर ने 10 करोड़ रुपये का योगदान देने का ऐलान किया था। उसमें से आठ करोड़ रुपये दिए जा चुके हैं। बाकी दो करोड़ रुपये की राशि उद्घाटन से पहले 15 जनवरी को दी जाएगी। कुणाल के मुताबिक, राम मंदिर निर्माण के लिए अकेले किसी संगठन या व्यक्ति द्वारा दी गई यह सबसे बड़ी रकम है। अयोध्या में बन रहे भव्य मंदिर में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा आगामी 22 जनवरी को की जाएगी। इसके लिये जोरदार तैयारियां की जा रही हैं।

Related Posts

तेजस्वी यादव के बयान पर ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र यादव का पलटवार, बोले– चुनाव हारने वाले ही ऐसे आरोप लगाते हैं

Share पटना। जनता दल यूनाइटेड…

Continue reading
रविशंकर प्रसाद के दिल्ली आवास में आग, बड़ा हादसा टला – बेड में लगी आग, दमकल ने समय रहते पाया काबू

Share नई दिल्ली। भारतीय जनता…

Continue reading