बिहार में जैविक खेती को मिलेगा बढ़ावा, किसानों की आमदनी बढ़ाने पर जोर: सहकारिता मंत्री प्रेम कुमार

पटना, 6 जुलाई – बिहार के सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने राज्य में जैविक खेती को प्रोत्साहित करने की दिशा में अहम निर्देश दिए हैं। शनिवार को वेजफेड (VEGFED) के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में मंत्री ने कहा कि जैविक खेती करने वाले किसानों को सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे उनकी उपज का उत्पादन और मूल्य दोनों बढ़ सके।

मंत्री ने बताया कि वेजफेड के माध्यम से हाल ही में जैविक सब्जियों का निर्यात दुबई किया गया है, और अब मोतिहारी से आगामी सप्ताह में 5000 किलो सब्जी नेपाल भेजी जा रही है। उन्होंने कहा कि विदेशों में जैविक उत्पादों की भारी मांग है, और ऐसे उत्पादों की कीमतें भी अधिक मिलती हैं। इसका लाभ सीधे किसानों को मिलेगा।

उन्होंने सिक्किम का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां के किसान जैविक खेती से बेहतर आमदनी कमा रहे हैं, और बिहार के किसान भी उसी रास्ते पर आगे बढ़ सकते हैं। राज्य सरकार का लक्ष्य है कि जैविक खेती के माध्यम से किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत की जाए और विदेशी बाजारों तक उनकी पहुंच सुनिश्चित हो।


 

  • Related Posts

    पटना से हवाई यात्रा हुई महंगी: दिल्ली-मुंबई समेत कई रूट पर फ्लाइट किराये में 8–15% तक बढ़ोतरी

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *