बिहार में ऑरेंज अलर्ट जारी: आंधी-पानी और वज्रपात की चेतावनी, तेज हवाएं चलने की संभावना

पटना, 5 मई 2025:

बिहार में आज मौसम का मिज़ाज बिगड़ सकता है। पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने पूरे राज्य में बारिश, तेज हवाओं, वज्रपात और मेघगर्जन को लेकर चेतावनी जारी की है। खासकर उत्तर-पूर्वी बिहार के सीमांचल इलाकों में तेज आंधी और बारिश के आसार हैं।

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा और पूर्णिया जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में 50-60 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, मध्यम बारिश और वज्रपात की प्रबल संभावना जताई गई है। लोगों को विशेष सतर्कता बरतने और अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है।

पूरे राज्य में बारिश की संभावना

5 मई को पटना सहित राज्य के सभी 38 जिलों में बारिश, आंधी और बिजली गिरने की संभावना है। कई इलाकों में 40-50 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। हालांकि, कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश के साथ धूप-छांव का मौसम भी बना रह सकता है।

4 मई को ऐसा रहा मौसम

4 मई को समस्तीपुर, लखीसराय, पूर्णिया, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, भागलपुर, खगड़िया, सहरसा, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सुपौल, जमुई, गया, बेगूसराय, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, वैशाली, मुंगेर, भोजपुर, औरंगाबाद, बक्सर, कैमूर और रोहतास में मध्यम से तेज बारिश के साथ वज्रपात और आंधी दर्ज की गई। इन इलाकों में हवाओं की गति 40-50 किमी/घंटा रही। राज्य के अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहा और अधिकतम तापमान 35°C से 40°C के बीच रहा।

प्रमुख शहरों का तापमान और वायु गुणवत्ता (AQI) – 4 मई 2025

शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान AQI
पटना 35.1°C 25.6°C 102
मुजफ्फरपुर 33.2°C 26.2°C 73
गया 36.2°C 21.5°C 53
पूर्णिया 35.0°C 25.5°C 65
भागलपुर 35.0°C 24.8°C 48
पश्चिम चंपारण 32.8°C 20.5°C 38
डेहरी 37.2°C 22.6°C 86

तापमान में होगी वृद्धि, पश्चिमी जिलों में हीट वेव का अलर्ट

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 6 मई से पछुआ हवाएं चलेंगी जिससे तापमान में बढ़ोतरी होगी। अगले 5 दिनों में अधिकतम तापमान में 4-6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि संभव है। पश्चिमी जिलों – पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल – में हीट वेव (लू) का अलर्ट जारी किया गया है, जहां तापमान 40°C से ऊपर जा सकता है। हालांकि पूर्वी और उत्तर बिहार में हीट वेव का असर कम रहेगा।

  • Related Posts

    तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर तीखा हमला, बोले– 21 साल में विकास के लगभग हर पैमाने पर पीछे है बिहार

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    आवास योजना में फोटो के नाम पर ₹500 वसूली का आरोप, ग्रामीणों ने किया हंगामा; मुखिया से जवाब मांगने पर बढ़ा विवाद

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *