खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025: भागलपुर के सैंडिश मैदान में तीरंदाजी का निशुल्क लुत्फ उठा सकेंगे दर्शक

भागलपुर: खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के तहत भागलपुर में आयोजित तीरंदाजी प्रतियोगिता में खेल प्रेमियों के लिए खास व्यवस्था की गई है। सैंडिश कंपाउंड ओपन स्टेडियम में बनाए गए दर्शक दीर्घा में आम जनता निःशुल्क बैठकर रोमांचक मुकाबलों का आनंद ले सकती है।

प्रतिदिन सुबह से शाम तक चल रहे मुकाबलों में देश भर से आए 64 तीरंदाज प्रतिभागी दमदार प्रदर्शन कर रहे हैं।

खेल के साथ-साथ सांस्कृतिक रंग भी बिखर रहे हैं। हर दिन शाम 6 बजे से ओपन थिएटर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें आम दर्शकों को सादर आमंत्रित किया गया है।

दर्शकों की सुविधा के लिए सैंडिश कंपाउंड का आईजी आवास के सामने वाला गेट और आई ट्रिपल सी के सामने वाला गेट खोल दिया गया है, जिससे आसानी से प्रवेश किया जा सके।

खेल और संस्कृति का यह संगम भागलपुर शहर को नई पहचान दे रहा है और युवाओं में उत्साह का संचार कर रहा है।


 

  • Related Posts

    नितिन नवीन बने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, भागलपुर में लाइव प्रसारण देखकर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    प्रातिक्रिया दे

    आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *