सैंडिस कंपाउंड पर शुल्क का विरोध — अर्जित शाश्वत चौबे ने दी आमरण अनशन की चेतावनी

भागलपुर, 9 अगस्त 2025 — भागलपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अर्जित शाश्वत चौबे ने सैंडिस कंपाउंड और जयप्रकाश उद्यान में सुबह 8:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक शुल्क लगाने के जिला प्रशासन के फैसले का कड़ा विरोध किया है।

उन्होंने कहा कि यह निर्णय पूरी तरह गलत, जनविरोधी और जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है।

“मैदान जनता का, कर जनता का — टहलने से कोई नहीं रोक सकता”

अर्जित शाश्वत चौबे ने स्पष्ट कहा—

“सैंडिस मैदान और जयप्रकाश उद्यान में निशुल्क टहलना, बच्चों का खेलना और युवाओं का व्यायाम करना हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है। यह जमीन हमारी है, स्मार्ट सिटी का कर हमारा है और यह जनता की संपत्ति है। मैदान में टहलने से रोकना अनुचित है।”

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने शुल्क वापस नहीं लिया तो वे धरना और आमरण अनशन करने पर मजबूर होंगे।

जनभावनाओं का सम्मान जरूरी

चौबे ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार जनकल्याण के लिए योजनाएं लाती हैं, ताकि आम जनता का जीवन और स्वास्थ्य बेहतर हो।
कुछ विशेष क्षेत्रों में शुल्क लगाकर राजस्व बढ़ाया जा सकता है, लेकिन जनता के स्वास्थ्य लाभ पर शुल्क लगाना किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।

स्मार्ट सिटी फंड और मैदान का विकास

उन्होंने यह भी याद दिलाया कि स्मार्ट सिटी योजना की अधिकांश राशि सैंडिस मैदान के विकास पर खर्च हुई है।
ऐसे में जनप्रतिनिधियों और प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है कि जनता की भावनाओं का सम्मान करें।
सुबह 8 बजे तक का समय पर्याप्त नहीं है क्योंकि दिन भर भागलपुर के युवा मैदान में खेल, व्यायाम और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं।


 

  • ये भी पढ़े..

    झारखंड राज्यसभा चुनाव में बड़ा उलटफेर! INDIA गठबंधन के पास बहुमत फिर भी कांग्रेस हारी, परिमल नाथवानी ने मारी बाजी

    Share Add as a preferred…

    बिहार में सैटलाइट टाउनशिप को लेकर बड़ा फैसला: जमीन बिक्री पर लगी रोक में मिलेगी राहत, जरूरतमंद किसानों की जमीन खरीदेगा आवास बोर्ड

    Share Add as a preferred…