भागलपुर में बाढ़ राहत अभियान तेज — 10813 लोगों को मिला भोजन, 4551 परिवारों को पॉलिथीन शीट्स

भागलपुर, 9 अगस्त 2025 — जिला प्रशासन भागलपुर ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत कार्यों की रफ्तार बढ़ा दी है। सामुदायिक किचन, नाव सेवा और पॉलिथीन शीट्स वितरण जैसे कदमों से हजारों परिवारों को राहत मिल रही है।

कम्युनिटी किचन में सुबह-शाम का भोजन

  • कुल लाभार्थी: 10813 लोग
  • सुबह: पुरुष 910, महिलाएं 1100, बच्चे 320 — कुल 2340
  • शाम: पुरुष 3447, महिलाएं 3604, बच्चे 1422 — कुल 8473
  • राहत शिविरों में टीएनबी कॉलेजिएट, चर्च मैदान सीटीएस, महाशय ड्योढ़ी, विश्वविद्यालय, इवनिंग कॉलेज, नवटोलिया कल्याणपुर, गंगनिया, घोरघाट और पंचायत भवन खनकित्ता जैसे केंद्रों पर भोजन वितरण जारी है।

47 जगहों पर सामुदायिक रसोई

  • नाथनगर: 25
  • सबौर: 3
  • सुल्तानगंज: 9
  • शाहकुंड: 5
  • नारायणपुर: 5

बाढ़ प्रभावित इलाकों में 61 नावें

  • नाथनगर: 9
  • सबौर: 8
  • सुल्तानगंज: 12
  • शाहकुंड: 1
  • रंगराचक: 8
  • कहलगांव: 7
  • इस्माइलपुर: 3
  • बिहपुर: 1
  • गोपालपुर: 5
  • नारायणपुर: 7

4551 परिवारों को पॉलिथीन शीट्स

  • नाथनगर: 1000
  • सबौर: 700
  • सुल्तानगंज: 750
  • शाहकुंड: 196
  • रंगराचक: 150
  • इस्माइलपुर: 500
  • नारायणपुर: 155

ठहराव और सुविधाएं

नाथनगर क्षेत्र के महाशय ड्योढ़ी, टीएनबी कॉलेजिएट, चर्च मैदान सीटीएस, बाल निकेतन, विश्वविद्यालय और इवनिंग कॉलेज के ओल्ड कैंपस में ठहरने की व्यवस्था है।
जगदीशपुर प्रखंड में पॉलिटेक्निक कॉलेज को ठहराव स्थल बनाया गया है।
इन सभी स्थानों पर अस्थाई शौचालय, पानी के टैंकर, चापाकल, सामुदायिक किचन और पशुचारा की व्यवस्था की गई है।


 

  • ये भी पढ़े..

    असम विमान हादसे पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जताया शोक, कहा- राष्ट्र वीर वायुयोद्धाओं के सर्वोच्च बलिदान को हमेशा याद रखेगा

    Share Add as a preferred…

    बापू टावर में ‘प्रश्न के रूप में म्यूजियम’ पर विशेष व्याख्यान, संग्रहालयों को संवाद और सामाजिक विमर्श का केंद्र बनाने पर जोर

    Share Add as a preferred…