दिवाली के मौके पर बिहार के पटना सहित कई जिलों में पटाखा फोड़ने पर लगा प्रतिबंध

बिहार राज्य के चार जिलों में प्रदूषण नियंत्रण पर्षद ने दिवाली एवं छठ के मौके पर पटाखा फोड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया है।  पटना, गया, हाजीपुर एवं मुजफ्फरपुर में किसी तरह का पटाखा जलाने की अनुमति नहीं है। राज्य के अन्य शहरों में दिवाली एवं छठ के दौरान केवल ग्रीन पटाखे छोड़ने की ही अनुमति दी गई है। बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद के अध्यक्ष डॉ डीके शुक्ला का कहना है कि दिवाली पर काफी मात्रा में पटाखे छोड़े जाते हैं, जिससे मानव स्वास्थ्य पर गहरा प्रभाव पड़ता है। उसे नियंत्रित करने के लिए राज्य में यह प्रतिबंध लगाया गया है।

उन्होंने कहा कि आजकल पटाखों में भारी धातुओं (हेवी मेटल) का उपयोग किया जा रहा है। इनका उपयोग काफी  सामान्यत: पटाखों को रंगीन बनाने के लिए किया जाता है। ऐसे पटाखे आकाश में फूटते हैं, और कई रंगों का प्रकाश निकलता है। इनसे वायु प्रदूषण की मात्रा काफी बढ़ जाती है। जिससे सांस की शिकायत वाले बीमारी के मरीजों को काफी परेशानी होती है।

  • ये भी पढ़े..

    नगर निकायों में लागू होगी बिहार खरीद अधिमानता नीति-2024, स्थानीय उद्यमों को मिलेगा लाभ

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *