79वें स्वतंत्रता दिवस पर अश्विनी कुमार चौबे ने की विविध कार्यक्रमों में सहभागिता, शहीद को दी श्रद्धांजलि

भागलपुर, 15 अगस्त 2025 — पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भागलपुर और नवगछिया में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया और स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीद जवान को नमन किया।

कालीबाड़ी, आदमपुर स्थित अपने आवास पर ध्वजारोहण कर श्री चौबे ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। उन्होंने विविध संघ परिसर में आयोजित कार्यक्रम और भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा अनावरण समारोह में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने भागलपुर के पुराने स्नेहीजनों से भेंट कर भावनात्मक पल साझा किए।

भाजपा जिला मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री चौबे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्षों के उल्लेखनीय कार्यों पर प्रकाश डाला और संकल्प लिया कि इन उपलब्धियों को घर-घर तक पहुँचाया जाएगा।

खलीफाबाग स्थित भामाशाह चौक पर आयोजित प्रतिमा अनावरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर उन्होंने भामाशाह जी को माला अर्पित की और कहा कि उनका जीवन त्याग, निष्ठा और राष्ट्रभक्ति की अनुपम मिसाल है।

दिन के अंत में, श्री चौबे नवगछिया के चापर गाँव पहुँचे और जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों से मुठभेड़ में शहीद हुए जवान अंकित कुमार यादव के अंतिम संस्कार में श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीद की पत्नी और बच्चों से मुलाकात कर सांत्वना दी और सरकार से आग्रह किया कि शहीद की पत्नी को बिहार में सरकारी नौकरी दी जाए।


 

  • ये भी पढ़े..

    बिहार में खरीफ महाभियान-2026 की शुरुआत, मुख्यमंत्री ने किसान जागरूकता वाहनों को दिखाई हरी झंडी, गांव-गांव पहुंचेगी कृषि योजनाओं की जानकारी

    Share Add as a preferred…

    तिनटंगा करारी को गोपालपुर अंचल से जोड़ने की दिशा में पहल तेज, ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग पर जिला प्रशासन सक्रिय

    Share Add as a preferred…