पश्चिम बंगाल सड़क हादसे में बिहार के 11 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जताया शोक

पटना, 15 अगस्त 2025 — पश्चिम बंगाल के पूर्वी वर्धमान जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-19 पर यात्रियों से भरी बस और ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर में बिहार के 11 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं।

मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने इस भीषण सड़क दुर्घटना पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए इसे अत्यंत दुखद बताया। उन्होंने मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से ₹2-2 लाख और घायलों को ₹50-50 हजार रुपये अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया है।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि मृतकों के पार्थिव शरीर को उनके घरों तक सम्मानपूर्वक पहुँचाने और घायलों के बेहतर इलाज के लिए पश्चिम बंगाल सरकार से समन्वय स्थापित कर त्वरित कार्रवाई की जाए।

उन्होंने घायल यात्रियों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की और शोक संतप्त परिवारों को ईश्वर से धैर्य धारण करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।


 

WhatsApp Channel VOB का चैनल JOIN करें
  • Related Posts

    बिहार में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज, अश्विनी चौबे ने सरकार को दी नसीहत—“पहले रैन बसेरा बनाइए, फिर गरीबों को हटाइए, अन्याय बर्दाश्त नहीं”

    Continue reading