नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की ‘सद्भाव यात्रा’ 3 मई से शुरू, चंपारण से होगी शुरुआत

पटना/पश्चिम चंपारण: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार आगामी 3 मई से अपनी ‘सद्भाव यात्रा’ की शुरुआत करने जा रहे हैं। यह यात्रा दो दिवसीय होगी, जो 3 और 4 मई को पश्चिम चंपारण में आयोजित की जाएगी। इसके बाद दूसरे चरण में 7 मई को वे वैशाली में यात्रा करेंगे।

नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की ‘सद्भाव यात्रा’ 3 मई से शुरू, चंपारण से होगी शुरुआत

जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने इस कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि निशांत कुमार की यह यात्रा जनता से संवाद और पार्टी को मजबूत करने के उद्देश्य से की जा रही है। उन्होंने कहा कि “निशांत में नीतीश कुमार के सभी गुण मौजूद हैं और बिहार की 14 करोड़ जनता उन्हें उम्मीद की नजर से देख रही है।”

उमेश कुशवाहा के अनुसार, इस यात्रा में विधायक दल के नेता श्रवण कुमार, प्रदेश अध्यक्ष स्वयं, तथा पार्टी के सांसद, विधायक और स्थानीय नेता भी शामिल होंगे। निशांत कुमार यात्रा के दौरान लोगों से संवाद करेंगे और संगठन को मजबूत करने का कार्य करेंगे।

उन्होंने यह भी बताया कि यात्रा का नाम ‘सद्भाव’ स्वयं निशांत कुमार ने रखा है, जिसका अर्थ सभी को साथ लेकर चलने की भावना है।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, विधानसभा चुनाव के दौरान जिस विशेष वैन का उपयोग नीतीश कुमार ने किया था, उसी को निशांत कुमार की इस यात्रा के लिए तैयार किया गया है। यात्रा की शुरुआत पश्चिम चंपारण के बगहा से होगी, जिसे नीतीश कुमार की परंपरा से जोड़कर देखा जा रहा है, क्योंकि वे अपनी कई यात्राओं की शुरुआत चंपारण से करते रहे हैं।

उमेश कुशवाहा ने यह भी स्पष्ट किया कि फिलहाल निशांत कुमार ने पार्टी या सरकार में किसी भी पद को स्वीकार करने से इनकार किया है। हालांकि उनकी यात्रा को सफल बनाने के लिए पार्टी पूरी तरह सक्रिय है।

  • ये भी पढ़े..

    असम विमान हादसे पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जताया शोक, कहा- राष्ट्र वीर वायुयोद्धाओं के सर्वोच्च बलिदान को हमेशा याद रखेगा

    Share Add as a preferred…

    बापू टावर में ‘प्रश्न के रूप में म्यूजियम’ पर विशेष व्याख्यान, संग्रहालयों को संवाद और सामाजिक विमर्श का केंद्र बनाने पर जोर

    Share Add as a preferred…