नीतीश कुमार ने छठ घाटों का लिया जायजा, अधिकारियों को काम में तेजी लाने के दिए निर्देश

बिहार वासियों का सबसे बड़ा पर्व छठ आने वाला है. इस महापर्व को लेकर अभी से ही तैयारियां शुरू हो गयी है. विभिन्न स्थानों पर घाटों का निर्माण भी शुरू हो चुका है. प्रशासन भी इसमें कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहता है. इसी कड़ी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के गंगा घाटों का आज निरीक्षण किया।

सीएम नीतीश कुमार ने छठ की तैयारियों को लेकर जायजा लिया. मुख्य सचिव आमिर सुबहानी, डीजीपी आरएस भट्टी के साथ सभी आला अधिकारी मुख्यमंत्री के साथ मौजूद थे. इस दौरान मुख्यमंत्री ने कई दिशा-निर्देश भी दिए।

वैसे दिवाली से पहले मुख्यमंत्री हर साल छठ घाटों का निरीक्षण करते हैं. इसके साथ ही दिवाली के बाद भी एक बार फिर से जाकर तैयारियों का जायजा लेते हैं. इस बार भी मुख्यमंत्री ने दिवाली से पहले घाटों का निरीक्षण किया है और अधिकारियों से पूरी जानकारी ली है।

इस बार गंगा में पानी कम है इसके कारण जिला प्रशासन को छठ घाटों को तैयार करने में फिलहाल कोई समस्या नहीं आ रही है. जिला प्रशासन की ओर से खतरनाक घाटों के बारे में जल्द ही लिस्ट भी जारी की जाएगी. मुख्यमंत्री ने भी इसके लिए दिशा निर्देश दिया है।

  • ये भी पढ़े..

    पटना में मुख्यमंत्री आवास और सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी, चार स्कूल भी निशाने पर; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    Share Add as a preferred…

    मछली उत्पादन को मिलेगी नई उड़ान: बिहार सरकार बनाएगी जलकृषि आधारभूत संरचना विकास निगम

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *