नालंदा पहुंचे नीतीश कुमार, शांतामनी पेपर मिल की विस्तार परियोजना का किया शुभारंभ

नालंदा: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल (यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार रविवार को एक दिवसीय दौरे पर अपने गृह जिले नालंदा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने नूरसराय प्रखंड के डोईया स्थित शांतामनी पेपर मिल की विस्तार परियोजना का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।

कार्यक्रम में जिलाधिकारी उदिता सिंह ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर उद्योगपति, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

उत्पादन क्षमता में होगा बड़ा इजाफा

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जदयू सांसद कौशलेंद्र कुमार ने मिल संचालक अनिल कुमार को बधाई दी। उन्होंने बताया कि फैक्ट्री का बड़े स्तर पर विस्तार किया गया है।

कंपनी प्रबंधन के अनुसार, पहले जहां उत्पादन सिंगल वायर मशीन से होता था, वहीं अब आधुनिक डबल वायर तकनीक के माध्यम से 70 से 200 GSM तक के उच्च गुणवत्ता वाले ब्राउन क्राफ्ट पेपर का उत्पादन किया जाएगा।

नालंदा में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा

सांसद कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि नीतीश कुमार की मौजूदगी से नालंदा में निवेश का माहौल मजबूत हुआ है।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में शामिल कई उद्योगपतियों ने जिले में नए उद्योग स्थापित करने में रुचि दिखाई।

निशांत कुमार को लेकर भी दिया बयान

इस अवसर पर सांसद ने निशांत कुमार को भविष्य का नेता बताते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की उपस्थिति से क्षेत्र में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है।

विपक्ष पर साधा निशाना

विपक्ष के आरोपों का जवाब देते हुए कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि नीतीश कुमार के विकास कार्यों की गवाह बिहार की जनता है।

उन्होंने कहा,

“मुख्यमंत्री नहीं होने के बावजूद नीतीश कुमार को आज भी नालंदा और पूरे बिहार की चिंता है। नीतीश कुमार ने जो काम किया है, उसकी गवाह पूरे बिहार की जनता है। देश के किसी भी राज्य में ऐसा नहीं हुआ है कि किसी मुख्यमंत्री ने लगातार चौथी बार इतने भारी बहुमत से जीत हासिल की हो।”

औद्योगिक विकास की दिशा में अहम कदम

उन्होंने कहा कि शांतामनी पेपर मिल का विस्तार नालंदा के औद्योगिक विकास के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को भी मजबूती मिलेगी।

सांसद ने कहा कि विपक्ष केवल बयानबाजी करता है, जबकि विकास कार्यों का मूल्यांकन जनता स्वयं करती है।

  • ये भी पढ़े..

    भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में गरमाई सियासत, बिलौटी गांव पहुंचे मंत्री अशोक चौधरी ने उठाए बड़े सवाल

    Share Add as a preferred…

    बिहार में टोटो चोरी के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या, कानून हाथ में लेने वालों पर कार्रवाई शुरू

    Share Add as a preferred…