नीतीश सरकार का बड़ा ऐलान : स्वास्थ्य कर्मियों का मानदेय 11 हजार से 21 हजार तक बढ़ा

पटना – विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश सरकार ने बिहार के स्वास्थ्यकर्मियों को बड़ी सौगात दी है। राज्य सरकार ने गुरुवार को आदेश जारी कर विभिन्न नियोजित स्वास्थ्य कर्मियों के मानदेय में भारी बढ़ोतरी की है।

नए आदेश के अनुसार स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों के मानदेय में 11,000 रुपये से लेकर 21,000 रुपये तक की वृद्धि की गई है। इससे राज्यभर में कार्यरत स्वास्थ्य कर्मियों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

किन-किन पदों पर बढ़ोतरी

  • लैब टेक्नीशियन व एक्स-रे टेक्नीशियन का मासिक मानदेय ₹37,000 से बढ़ाकर ₹48,000 कर दिया गया है।
  • वरिष्ठ रेडियोग्राफर का मानदेय ₹37,000 से बढ़ाकर ₹58,000 कर दिया गया है।
  • इन पदों पर कार्यरत करीब 500 कर्मियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।

पहले भी हुई थी बढ़ोतरी

इससे पहले सरकार ने आशा और ममता कार्यकर्ताओं, किसान सलाहकारों, एमडीएम रसोइयों व शारीरिक शिक्षकों के मानदेय में भी बढ़ोतरी की थी।

  • किसान सलाहकारों का मानदेय ₹13,000 से बढ़ाकर ₹21,000 कर दिया गया।
  • आशा कार्यकर्ताओं को अब ₹1,000 की जगह ₹3,000 मासिक मानदेय मिलेगा।
  • ममता कार्यकर्ताओं को प्रति प्रसव ₹300 की बजाय अब ₹600 दिया जाएगा।

चुनावी साल में बड़ा कदम

बिहार में कुछ ही महीनों बाद विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में नीतीश सरकार का यह फैसला चुनावी साल का बड़ा जनसंपर्क कदम माना जा रहा है। लाखों कर्मियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा और सरकार को राजनीतिक फायदा भी मिलने की उम्मीद है।

Related Posts

पावर स्टार पवन सिंह को भाजपा ने फिर दिया धोखा! राज्यसभा में नहीं मिला मौका, समर्थकों को तगड़ा झटका…

Share Add as a preferred…

Continue reading